आधिकारिक नोटिस में क्या कहा गया?
"Updated syllabus for NEET UG 2026" शीर्षक से जारी आधिकारिक नोटिस में एनएमसी ने बताया कि नीट यूजी 2026 का अपडेटेड सिलेबस अब आधिकारिक वेबसाइट nmc.org.in पर उपलब्ध है। यह सिलेबस शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्टडी मटीरियल तैयार करने और परीक्षा की तैयारी के उद्देश्य से जारी किया गया है।
नीट यूजी 2025 और 2026 के सिलेबस में कोई बड़ा बदलाव नहीं
नीट यूजी 2025 और 2026 के सिलेबस की तुलना करने पर यह साफ है कि:
- किसी भी विषय से कोई प्रमुख टॉपिक या चैप्टर हटाया नहीं गया है
- सिलेबस की संरचना पहले जैसी ही बनी हुई है
नीट यूजी 2026 का प्रश्न पत्र मुख्य रूप से फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी पर आधारित होगा, जो एनसीईआरटी सिलेबस के अनुसार रहेगा। हालांकि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) किसी विशेष किताब या प्रकाशन की सिफारिश नहीं करती है।
सिलेबस नोटिस देखें...
नीट यूजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कब शुरू होगा?
पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार, नीट यूजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फरवरी 2026 के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। वहीं, नीट यूजी परीक्षा तिथि 2026 की घोषणा एनटीए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर करेगा।