सुप्रीम कोर्ट ने गुरूवार को रिमोट एरिया में काम कर रहे डॉक्टरों को NEET-2017 परीक्षा में मिलने वाले बोनस मार्क के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई की अर्जी मान ली है। उच्चलम न्यायालय शुक्रवार को इस पर सुनवाई करेगा। अमित बागरा और अन्य डॉक्टरों ने मिलकर इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।
ये भी देखेंः NEET Exam: सुप्रीम कोर्ट का केन्द्र को निर्देश- उर्दू को भी परीक्षा की भाषा में शामिल करें
7 अप्रैल को राजस्थान हाईकोर्ट के एक आदेश में रिमोट एरिया में काम करने वाले एमबीबीएस डॉक्टरों को NEET-2017 परीक्षा में 10% अंकों का फायदा देने की बात कही थी। याचिका की सुनवाई जस्टिस खेहर, जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और एस के कौल की बेंच कर रही थी, जिन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट के ऑर्डर को खत्म करने की बात की थी।
याचिका में ये बताया गया है कि, "ये सभी को पता है कि एक बार चयन प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकता है।"