फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCERT तैयार करेगी भारतीय परंपरा और संस्कृति पर कोर्स

Tue, 29 Aug 2017 02:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले ही CBSE से जुड़े सभी स्कूलों में छात्रों को NCERT की किताबें आसानी से उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से एक बड़ा कदम उठाया गया है। अब इसी दिशा में NCERT को एक और नया लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन


पढेंः अब NCERT किताबों के लिए स्कूलों में खुलेंगी दुकानें

मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद  (NCERT) भारतीय परंपरा और संस्कृति पर कोर्स तैयार करेगी। मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि भारत की शिक्षा पद्धति ऐसी हो गई है कि लोग भारत की संस्कृति के बारे में भूलते जा रहे हैं और शेष दुनिया को याद रखने पर जोर दे रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

भारतीय की सही पहचान उनके देश की पहचान के साथ होती है

मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर
उन्होंने कहा कि दुनिया को जानना और याद रखना जरूरी है लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि लोग भारत और उसके गौरवशाली अतीत को भूल जाएं। उन्होंने बताया कि सरकार NCERT के साथ भारतीय परंपरा और संस्कृति पर कोर्स तैयार कर रही है। उनका मानना है कि भारतीय लोगों की सही पहचान उनके देश की पहचान के साथ शुरू होती है। बिना उसे जाने दुनिया के बारे में नहीं जाना जा सकता।

पढ़ेंः सिर्फ 21 की उम्र में 'आदित्य' ने पास की CA, CS और CMA की परीक्षा

उन्होंने कहा कि दर्शनशास्त्र और इंडोलॉजी से जुड़े सभी छात्रों को इस व्याख्यान में शामिल होना चाहिए। जब तक हम भारत के बारे में नहीं जानेंगे तब तक हम अपनी सही पहचान के बारे में नहीं जान पायेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें