फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एनसीईआरटी की किताबों में मौजूद होंगे 'बुद्ध'

Thu, 11 May 2017 12:50 PM IST
amarujala.com - presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
गौतम बुद्ध
विज्ञापन
देशभर की स्कूलों में छात्र अब एनसीईआरटी किताबों के माध्यम से महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं को भी पढ़ेंगे। एनसीईआरटी किताबों के पाठ्यक्रम में बुद्ध की शिक्षाओं को शामिल किया जाएगा क्योंकि उनकी शिक्षा से करुणा, ममता व शिष्टाचार सीखने को मिलता है। यह बात मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुद्ध पूर्णिमा पर आयोजित एक कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन


प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि एनसीईआरटी किताबों की नए सिरे से समीक्षा की जा रही है कि वह आज के युग के लिए कितनी ठीक हैं। हमने शिक्षकों को कहा है कि वे इन किताबों में सुधार करते हुए गलतियों को दूर करें।

उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध की शिक्षाओं को एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों और स्कूल पाठ्यक्रम में जल्द ही शामिल किया जाएगा क्योंकि बुद्ध की शिक्षाएं जीवन के विचार हैं। बुद्ध के विचार दुनिया में इतने लोकप्रिय हैं कि बुद्ध सर्किट के यात्री बढ़ रहे हैं और भारत में विदेशी पर्यटकों की संख्या में 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें