फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NAAC ने 'GLA university' को दी 'A' ग्रेड रैंकिंग

Sat, 01 Apr 2017 11:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर
विज्ञापन
जीएलए यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
मथुरा स्थित 'जीएलए यूनिवर्सिटी' को NAAC ने  'A' ग्रेड से नवाजा है। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने छात्रों सहित सभी शिक्षकों को इसके लिए बधाई दी। 
विज्ञापन


जीएलए यूनिवर्सिटी ने इसकी जानकारी अपने ऑफिसियल वेबसाइट (http://www.gla.ac.in) पर भी दी है। एक ग्रीटिंग कार्ड बना कर सभी शिक्षकों सहित छात्रों को भी उनके योगदान के लिए बधाई दी गई है। 

आपको बता दें कि जीएलए यूनिवर्सिटी जगन्नाथ प्रसाद गणेशी लाल बजाज चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चलाया जाता है जिसकी शुरुआत साल 1991 में नारायण दास अग्रवाल ने अपने पिता के नाम पर की थी। यूनिवर्सिटी के अंदर पॉलिटेक्निक से लेकर इंजीनियरिंग और एमबीए सहित अन्य विषयों की पढ़ाई होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल अस्सेस्मेंट एंड एक्रिडिटेशन काउंसिल (NAAC) एक स्वायत्त संस्था है, जिसकी स्थापना यूजीसी द्वारा की गई है जो उच्च शिक्षण संस्थानों की जांच पड़ताल कर उन्हें उसके आधार पर क्रेडिट देती है और इस बार NAAC ने जीएलए यूनिवर्सिटी की सफलताओं को देखते हुए उसे  'A' ग्रेड की मान्यता प्रदान की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें