राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) में डेवलपमेंट ऑफिसर और डेवलपमेंट ऑफिसर (हिंदी) के रिक्त पदों पर आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए अब तैयारी के दिन बहुत अधिक नहीं बचे हैं। इसके लिए परीक्षा इसी वर्ष नवंबर या दिसंबर महीने में होने वाली है। इस परीक्षा के लिए हजारों की संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, लेकिन सफलता केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगी जो अपनी तैयारी के साथ ही अपने प्रदर्शन का आकलन भी करते चलेंगे। डिजिटलाइजेशन के इस युग में यह कार्य बहुत जटिल नहीं रह गया है। अब ऑनलाइन मॉक टेस्ट बहुत ही आसानी से उपलब्ध होने लगे हैं। मॉक टेस्ट के नियमित अभ्यास से एक ओर जहां आप परीक्षा के हू-ब-हू पैटर्न से अवगत होते जाएंगे, वहीं दूसरी ओर आपके आत्मविश्वास में भी बढो़तरी होती जाएगी। हालांकि, मॉक टेस्ट की विश्वसनीयता एक अहम प्रश्न है। इसी कमी को दूर करने के लिए हमारे वेबसाइट safalta.com पर विशेषज्ञों की मदद से तैयार मॉक टेस्ट पेपर उपलब्ध कराया गया है।
आप हमारी वेबसाइट से मॉक टेस्ट पेपर खरीद कर इसका अपनी प्लानिंग के मुताबिक उपयोग कर सकते हैं, जैसे यदि आप पूरे हफ्ते तैयारी करें और रविवार को मॉक टेस्ट पेपर हल करें यह तो यह रणनीति आपकी तैयारी के लिए रामबाण साबित हो सकती है। यहां आपको ऑनलाइन मॉक टेस्ट सीरीज मिलेगी, जो परीक्षा के लिए 2016 के नवीनतम पैटर्न पर आधारित है। इस सीरीज में कुल 5 मॉक टेस्ट हैं। प्रत्येक मॉक टेस्ट में कुल 100 प्रश्न हैं। मॉक टेस्ट में प्रत्येक प्रश्न के अंक समान हैं और प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। तो फिर देर किस बात की, क्लिक करें safalta.com और बढ़ चलें तैयारी की राह पर।