क्वान एंटरटेनमेंट कंपनी के सह-संस्थापक अनिर्बान दास ब्लाह मुंबई छोड़कर बेंगलूरू जा रहे हैं। उन पर मीट के तहत कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़ का आरोप लगाया था। इससे पहले अनिर्बान खुदकुशी की भी कोशिश कर चुके हैं। बता दें कि उन पर लगे यौन शोषण के आरोप के बाद कंपनी ने मशहूर सेलेब्रिटी को नौकरी से हटा दिया था। यह कंपनी कलाकारों के काम संभालने का काम करती है।
सूत्रों के मुताबिक, अनिर्बान और उनका परिवार कुछ समय के लिए बेंगलूरू जा रहा है। खबर यह भी है कि इन आरोपों के बाद से अनिर्बान बहुत ही ज्यादा तनावग्रस्त हो गए हैं और उन्होंने रिहेब सेंटर में भी खुद का इलाज करवाने से इनकार कर दिया और इसलिए वह रोजाना थेरेपी करवाने के लिए बेंगलूरू अपने घर जा रहे हैं।
इससे पहले अनिर्बान अपनी जिंदगी की इन घटनाओं को बर्दाश्त नहीं कर सके और उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की। बता दें कि अनिर्बान ब्लाह पर कई महिलाओं ने यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद उन्हें उनके पद से हटा दिया गया है। हालांकि खबरों के मुताबिक उनके दफ्तर में काम कर रही महिलाओं ने बताया कि अभी उन्हें पद से हटाया नहीं गया है बल्कि कुछ समय के लिए काम से दूर रहने के लिए कहा गया है।
वाशी ट्रैफिक पुलिस ने इस घटना के बारे में बताया, 'हमें यह सूचना मिली कि एक व्यक्ति वाशी ब्रिज पर खुदकुशी की कोशिश कर रहा है। हम कोई खतरा मोल नहीं ले सकते थे इसलिए हमने पहले से ही जाल बिछा दिया था।'
अनिर्बान ब्लाह को उस समय पुलिस ने पकड़ा जब वह बैरिकेड पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे ताकि कूदकर खुदकुशी कर सके। वह रो रहे थे और बहुत हताश थे।
पुलिस उन्हें बाद में पुलिस चौकी ले गई और उनसे बात करने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक अनिर्बान ने बताया कि वह कई महिलाओं द्वारा उन पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से दुखी हैं। इस अभियान के चलते उनकी और उनके परिवार की बहुत बदनामी हुई है।
बता दें कि अनिर्बान ब्लाह के अलावा आठ अन्य सदस्यों ने मिलकर क्वान एंटरटेनमेंट की स्थापना की थी। चार महिलाओं ने अनिर्बान ब्लाह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हालांकि उनपर पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।