फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG 2025: नीट पीजी काउंसलिंग का आखिरी पड़ाव शुरू, स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए 18 फरवरी तक करें पंजीकरण

Mon, 16 Feb 2026 06:21 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट पीजी 2025 के स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। आवेदन 18 फरवरी तक होगा। अंतिम सीट आवंटन परिणाम 21 फरवरी को जारी होगा और रिपोर्टिंग 22 से 28 फरवरी तक होगी।
 
विज्ञापन
MCC NEET PG Counselling 2025 - फोटो : L- Adobe Stock, R- mcc.nic.in.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG 2025 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की खाली बची सीटों को भरने के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  एमसीसी ने राउंड-3 तक दाखिला लेने वाले उम्मीदवारों की सूची भी पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है।

विज्ञापन

28 फरवरी तक चलेगी काउंसलिंग प्रक्रिया

एमसीसी के अनुसार, अंतिम काउंसलिंग प्रक्रिया 16 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगी। पंजीकरण 16 से 18 फरवरी तक खुला रहेगा। अभ्यर्थी 16 से 19 फरवरी तक अपनी पसंद के कॉलेज और पाठ्यक्रम भर सकेंगे। विकल्प लॉक करने (चॉइस लॉकिंग) की सुविधा 19 फरवरी को शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

21 फरवरी को जारी होगा सीट आवंटन परिणाम

सीट आवंटन की प्रक्रिया 20 फरवरी को पूरी की जाएगी और अंतिम सीट आवंटन परिणाम 21 फरवरी को घोषित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, उन्हें 22 से 28 फरवरी के बीच संबंधित संस्थान में रिपोर्ट कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

राउंड-3 तक के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक 10,084 नए सीट आवंटन किए गए, जबकि 8,589 उम्मीदवारों को अपग्रेडेशन मिला। एमसीसी ने राउंड-3 तक दाखिला पाने वाले अभ्यर्थियों की 1,959 पन्नों की सूची जारी की है।
 
आयोजन तिथि
रजिस्ट्रेशन 16 से 18 फरवरी
चॉइस फिलिंग 16 से 19 फरवरी
चॉइस लॉकिंग 19 फरवरी, शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक
सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग 20 फरवरी
फाइनल रिजल्ट 21 फरवरी
रिपोर्टिंग 22 से 28 फरवरी


अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे सभी तय तारीखों का ध्यान रखें और अंतिम चरण होने के कारण समय पर पूरी प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन

एनआरआई अभ्यर्थियों को श्रेणी बदलने के लिए था आज तक का मौका

एक अलग सूचना में एमसीसी ने स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए अपनी श्रेणी भारतीय से एनआरआई (NRI) में बदलने के लिए अभ्यर्थियों को आज शाम 4 बजे तक का समय दिया था। संबंधित अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज 16 फरवरी शाम 4 बजे तक ईमेल nri.adgmemcc1@gmail.com पर भेजने थे। पहले तीन राउंड में कुल 1,666 उम्मीदवारों की श्रेणी भारतीय से एनआरआई में बदली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें