फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री के बाद ब्रिटेन छोड़ देते हैं अधिकतर भारतीय छात्र, रिसर्च में हुआ खुलासा

Fri, 25 Aug 2017 03:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च शिक्षा के लिए भारत से ब्रिटेन आने वाले अधिकतर छात्र अपनी डिग्री लेने के बाद वापस चले जाते हैं। यह खुलासा हाल ही में जारी ओएनएस के आधिकारिक आंकड़े में किया गया है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ओएनएस) के मुताबिक अप्रैल 2016 और अप्रैल 2017 के बीच 7,469 छात्र अपना छात्र वीजा खत्म होने से पहले ही लौट गए जबकि महज 2,209 ने ब्रिटेन में रहने के लिए अपनी वीजा को बढ़वाया। 
विज्ञापन


पढ़ें- 35 की उम्र तक होने लगती है नौकरी से नफरत, रिसर्च में हुआ खुलासा

ओएनएस के मुताबिक, ‘थाई, चीनी, भारतीय और उत्तर अमेरिकी छात्र अधिकतर अपने शैक्षणिक वीजा या उसकी विस्तार की अवधि खत्म होने से पहले ही चले जाते हैं। वहीं रूसी, बांग्लादेशी, पाकिस्तानी और सऊदी अरब के छात्र यहां रहने के लिए अपनी वीजा अवधि को बढ़ाने का प्रयास करते हैं।

आंकड़ो के अनुसार 2016 में महज  9,600 भारतीय छात्रों ने वीजा लिया लेकिन 2010 के आंकड़े को देखें तो भारतीय छात्रों के वीजा लेने की संख्या 40,500  थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें