Maharashtra SSC 10th result 2017: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हाईयर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) आज 10वीं बोर्ड (SSC) का रिजल्ट जारी करेगा। खबर है कि आज दोपहर 1 बजे तक परिणाम घोषित हो सकते हैं। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस साल करीब 17.66 लाख छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी।
छात्र अपना रिजल्ट ऐसे चेक कर सकते हैं-
बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करें
रिजल्ट के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
आपका रिजल्ट आपके सामने होगा
संबंधित वेबसाइट का पताः http://mahresult.nic.in/