भारतीय डाक विभाग के दिल्ली सर्किल के लिए रिक्तियों की घोषणा की गई है। पोस्टमैन और मेलगार्ड से संबंधित इन रिक्तियों में पोस्टमैन के लिए 732 और मेलगार्ड के लिए 8 पद निर्धारित हैं। इसके तहत नियमानुसार आरक्षण की सुविधा भी है।
आवेदकों की न्यूनतम आयु सीमा 18, जबकि अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। इन रिक्तियों के लिए किसी मान्यताप्राप्त संस्थान अथवा बोर्ड से 10वीं पास विद्यार्थी आवेदन के हकदार हैं। चयन के लिए आवेदकों को 100 अंक के एप्टीट्यूड टेस्ट से गुजरना होगा। परीक्षा के लिए 2 घंटे (120 मिनट) की अवधि निर्धारित है।
इसमें नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं है। टेस्ट के चार भागों में से भाग ए में जनरल नॉलेज (25 प्रश्न, 25 अंक), भाग बी में मैथ्स (25 प्रश्न, 25 अंक), भाग सी-1 में अंग्रेजी (25 प्रश्न, 25 अंक) और भाग सी-2 में हिंदी (25 प्रश्न, 25 अंक) से सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक भाग में न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक प्राप्त करना जरूरी होगा। आवेदन के लिए ऑनलाइन व्यवस्था है, जिसके लिए अंतिम तिथि 3 दिसंबर, 2014 है।