जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने कक्षा 10वीं की द्विवार्षिक परीक्षा 2017 (कश्मीर डिविजन) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने लेह डिविजन का रिजल्ट भी जारी किया है। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.co.in पर लॉग इन कर देख सकते हैं।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए jkbose.co.in पर लॉग इन करें।
- होम पेज पर फ्लैश हो रहे Result of Class 10th 2017 (KASHMIR DIVISION) के लिंक पर क्लिक करें।
- नई विंडो खुलते ही अपना रोल नंबर डालें और सब्मिट करें।
- छात्र अपने नाम से भी अपना रिजल्ट सर्च कर सकते हैं।
- रिजल्ट की एक कॉपी सुविधा के लिए डाउनलोड भी कर लें।
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से कुल 4,225 स्कूलों को मानयता प्राप्त है।