JEECUP Provisional Results 2017: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल (संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद) यूपी ने JEECUP Provisional 2017 का रिजल्ट जारी कर दिया है। आपको बता दें कि पॉलीटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए ये परीक्षा ली जाती है। इस बार करीब 3.66 लाख छात्रों ने ये परीक्षा दी थी। परीक्षा 23 अप्रैल को हुई थी।
छात्र ऐसे चेक करें अपना रिजल्टः
काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करें
रोल नंबर भरें
आपका रिजल्ट आपके सामने होगा
काउंसिल की वेबसाइट का पताः jeecup.nic.in