फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2026: जेईई मेन सत्र-2 के लिए पंजीकरण विंडो फिर खुली, 13 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

Thu, 12 Mar 2026 02:34 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए आवेदन विंडो फिर खोल दी है। जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन नहीं किया था, वे 13 मार्च तक रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
JEE Main 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Freepik)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा- मुख्य सत्र 2 के लिए आवेदन विंडो दोबारा खोल दी है। जिन उम्मीदवारों से पहले आवेदन की समयसीमा छूट गई थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


एनटीए के अनुसार, उम्मीदवार 13 मार्च 2026 रात 9 बजे तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं, जबकि परीक्षा शुल्क का भुगतान उसी दिन रात 11:50 बजे तक किया जा सकेगा। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों से मिले कई अनुरोधों के बाद यह अतिरिक्त अवसर एक बार के लिए दिया गया है।

आवेदन के दौरान सावधानी बरतने की सलाह

एनटीए ने उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरते समय सभी जानकारियों को ध्यान से जांचने की सलाह दी है। एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस विस्तारित आवेदन अवधि के दौरान फॉर्म जमा करने के बाद किसी प्रकार की करेक्शन विंडो उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के समय दर्ज की जाने वाली सभी जानकारी को सही और सटीक भरना होगा। जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए एनटीए द्वारा जारी प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं-
 
कार्यक्रम तिथि
रजिस्ट्रेशन शुरू 12 मार्च 2026 (दोपहर)
आवेदन की अंतिम तिथि 13 मार्च 2026 (रात 9 बजे)
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 13 मार्च 2026 (रात 11:50 बजे)

पहले जारी हो चुके हैं सेशन 1 के परिणाम

इससे पहले जेईई मेन 2026 सेशन 1 का परिणाम 16 फरवरी 2026 को घोषित किया जा चुका है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी, दिशा-निर्देश और अन्य अपडेट उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना बुलेटिन में देख सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर JEE Main Session 2 Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार के रूप में पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • रजिस्ट्रेशन के दौरान बने आवेदन संख्या और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • व्यक्तिगत, शैक्षणिक और परीक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी भरें।
  • निर्धारित प्रारूप में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पूरा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें