फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन की ओएमआर शीट आज होगी जारी, 24 से 27 अप्रैल तक कर सकेंगे उत्तर पुस्तिका से मिलान

Tue, 24 Apr 2018 11:04 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जेईई मेन की परीक्षा संपन्न होने के बाद आज ऑनलाइन व ऑफलान परीक्षा की ओमएआर शीट जारी करेगा। जेईई मेन में बैठे उम्मीदवार 24 से 27 अप्रैल तक अपनी उत्तर पुस्तिका से ओएमआर शीट का मिलान कर सकेंगे। 
विज्ञापन


ओएमआर शीट को जेईई मेन की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। यदि उम्मीदवार स्कैनर द्वारा पढ़े गए काले गोले (रेस्पोंस) से संतुष्ट नहीं हैं तो वह इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न को चुनौती देने के लिए उम्मीदवार को एक हजार रुपये चुकाने होंगे। 

सीबीएसई की ओर से पेपर-1(बीई व बीटेक) की पैन एवं पेपर आधारित परीक्षा की उत्तर कुंजी, स्कैनर द्वारा पढ़े गए रेस्पोंस (काले गोले) के विवरण एवं उत्तर शीट (ओएमआर शीट) तथा कंप्यूटर आधारित परीक्षा की उत्तर कुंजी जेईई मेन की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सुविधा वेबसाइट www.jeemain.nic.in पर 24-27 अप्रैल तक ही मिलेगी। ओएमआर शीट के साथ ही उम्मीदवार उत्तर कुंजी को भी वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर प्रति प्रश्न 1 हजार रुपये का भुगतान करके 27 अप्रैल रात 11 बजकर 59 मिनट तक चुनौती दे सकते हैं। 

एक बार शुल्क का भुगतान करने पर यह वापस नहीं होगा। यदि किसी उम्मीदवार की चुनौती स्वीकार हो जाती है तो ऐसी स्थिति में उसे शुल्क वापस कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान अपने क्रेडिट-डेबिट कार्ड से करना होगा। 

चुनौतियों के संबंध में सीबीएसई जैब का निर्णय अंतिम होगा और इस संबंध में कोई पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 30 अप्रैल को स्कोर तथा रैंक घोषित किया जाएगा। मालूम हो कि जेईई ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन 8 अप्रैल व ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 15 व 16 अप्रैल को किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें