इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर इस बार JEE Advanced 2018 परीक्षा का आयोजन करेगा। ये परीक्षा 20 मई 2018 को आयोजित की जाएगी। JEE Advanced 2018 की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in अब शुरू कर दी गई है।
पढ़ेंः IGNOU: दिसंबर 2017 Term End परीक्षा के फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी
खबर है कि इस बार ये परीक्षा 2 सेशन में होगी जो कि पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। परीक्षा में 2 पेपर होंगे (Paper 1 and Paper 2) । दोनों पेपर की परीक्षा 3 घंटे तक चलेगी। आपको बता दें कि इस बार 159540 छात्रों ने JEE (Advanced) परीक्षा में हिस्सा लिया था जिसमें से 50455 छात्रों को ही IIT में एडमिशन मिला है।