भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी देश भर की 23 आईआईटीज में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस के लिए 30 अप्रैल से आवेदन शुरू करने जा रहा है। ये आवेदन प्रक्रिया 7 मई तक जारी रहेगी। उम्मीदवार 8 मई तक इस परीक्षा के लिए अपनी फीस जमा कर सकेंगे। आईआईटी गुवाहाटी इस परीक्षा का आयोजन 4 जून को कराएगा। अगर आप भी जेईई एडवांस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के JEE Advance कोर्स की मदद ले सकते हैं। सफलता के इस कोर्स से अब तक हजारों युवाओं ने जेईई एडवांस में सफलता पाई है। देश में हर वर्ष दो बार आयोजित होने वाले जेईई मेन्स परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी भाग लेते हैं। जेईई मेन्स के सत्रों के टॉप 2.5 लाख युवाओं को जेईई एडवांस परीक्षा देने का मौका मिलता है। इसीलिए इस परीक्षा में कम्प्टीशन का स्तर हाई रहता है क्योंकि देश भर की 23 आईआईटीज में इंजीनियरिंग सीटें केवल 18000 के आसपास ही हैं। इसलिए बिना देरी किए आज ही इस एग्जाम रेडी कोर्स से अपनी तैयारी शुरू करें।
जेईई एडवांस परीक्षा पैटर्न
आईआईटीज में दाखिले के लिए आयोजिन होने वाले इस एग्जाम में पेपर-1 व पेपर 2 आयोजित किए जाएंगे। पेपर 1 के लिए विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8 बजे तक पहुंचना होगा क्योंकि पेपर सुबह 9 बजे शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चलेगा। वहीं पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 5.30 बजे तक रहेगा। हर विद्यार्थी का इन दोनों पेपरों में शामिल होना अनिवार्य है। इन दोनों पेपरों के लिए अभ्यर्थियों को 3-3 घंटे का समय दिया जाएगा।
- 125 से अधिक लेक्चर
- एग्जाम रेडी फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथ प्रिपरेशन
- प्रक्टिश सेशन
- डाउट क्लीयरिंग क्लासेज
- 11वीं-12वीं कक्षा के सिलेबस पर आधारित इस कोर्स को दिल्ली के अनुभवी फैकल्टीज ने किया है डिजाइन
सफलता के साथ बनाएं अपना करिअर
देश की जानी - मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं तो फिर देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़ें और अपना शानदार करिअर बनाएं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।