फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी में पढ़ाया जाएगा 'इंश्योरेंस MBA'

Mon, 31 Jul 2017 12:28 PM IST
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी इसी अकादमिक सत्र से एक नया मैनेजमेंट कोर्स शुरू करने जा रही है। यूनिवर्सिटी MBA 'इंश्योरेंस' कोर्स की शुरुआत करने जा रही है जिसमें हर साल 40 छात्रों को दाखिला मिल सकेगा। इस कोर्स के दौरान छात्रों को MBA के साथ-साथ इंश्योरेंस क्षेत्र की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन


आपको बता दें कि यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट www.jamiahamdard.edu पर छात्रों के लिए ऑनलाइन एप्ल‍ीकेशन फॉर्म मौजूद है। MAT और CAT परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र इस कोर्स के लिए जल्द से जल्द अप्लाई कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी इस कोर्स में एडमिशन के लिए अलग से कोई एंट्रांस टेस्ट नहीं लेगी।
विज्ञापन

इंटरव्यू के आधार पर तैयार होगी मेरिट लिस्ट

हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशि‍त रिपोर्ट के अनुसार इस कोर्स में अप्लाई करने वाले छात्रों की ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद ही एडमिशन हो पाएगा। ये कोर्स 4 सेमेस्टर का होगा। पहले दो सेमेस्टर में मैनेजमेंट से संबंधित विषयों की पढ़ाई होगी और आखिरी के दो सेमेस्टर में इंश्योरेंस से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

इस कोर्स में छात्रों को हेल्थ इंश्योरेंस, लाइफ एंड नॉन-लाइफ इंश्योरेंस, मरीन इंश्योरेंस और कृषि बीमा आदि के बारे में पढ़ाया जाएगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवेलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDA) के साथ गठबंधन किया है। इस कोर्स में छात्र 20 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें