औद्योगिकी प्रशिक्षण इंस्टीट्यूट (आईटीआई) में दाखिले की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। इस बार प्रदेश भर में करीब बीस हजार से ज्यादा सीटें बढ़ेंगी। सभी आईटीआई संस्थानों ने सीटों की बढ़ोतरी के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। पिछली बार प्रदेश की सभी आईटीआई संस्थानों में 69,014 सीटें थीं। इस सत्र में करीब यह बढ़कर 90 हजार हो जाएंगी।
अंतिम रूप से सीटों का आंकड़ा जल्द ही राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद जारी कर देगा। राजकीय आईटीआई के प्रिंसिपल ई.केएम सिंह ने बताया कि इस बार भी आवेदन ऑनलाइन ही मंगाए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया मई के दूसरे सप्ताह से शुरू हो जाएगी।
आईटीआई कानपुर में बढ़ेंगी सीटें
राजकीय आईटीआई पांडू नगर और राजकीय महिला आईटीआई में भी इस बार सीटें बढ़ाई जाएंगी। राजकीय आईटीआई पांडूनगर के प्रिंसिपल ने बताया कि इस बार संस्थान में कुल 252 सीटें बढ़ाई जाएंगी। जिसमें 210 पांडूनगर स्थित कॉलेज का होगा जबकि 42 सीटें महिला आईटीआई का।