फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पास कर दो गुरुजी, पाकिस्तानी दुल्हन का डांस दिखाऊंगा'

Wed, 10 May 2017 11:55 AM IST
amarujala.com- अमर उजाला, ब्यूरो (Presented by: शिवेन्दु शेखर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : source
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में पास होने के लिए कुछ परीक्षार्थियों ने आनसर शीट में रोचक टिप्पणी लिखी हैं। मूल्यांकन कर रहे कस्बे के एक शिक्षक ने बताया कि एक परीक्षार्थी ने तो अपनी आनसर शीट पर लिखा था कि गुरुजी पास कर दोगे तो पाकिस्तानी हीरोइन को दुल्हन बनाकर उसका डांस दिखाऊंगा। कुछ अन्य परीक्षार्थियों ने भी शिक्षकों को लुभाने के लिए रोचक व कुछ ने मार्मिक टिप्पणियां लिखीं हैं।       
विज्ञापन


नोएडा के राजकीय इंटर कॉलेज और बादलपुर राजकीय इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा की आनसर शीट्स का मूल्यांकन चल रहा है। कस्बे के भी कई शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे हैं। एक शिक्षक ने नाम न छापने की शर्त पर जानकारी दी कि कुछ परीक्षार्थियों ने शिक्षकों को लुभाने के लिए आनसर शीट में 100 व 500 के नोट भी रखे थे। 

अब गुरुजी की मर्जी फेल करें या पास 

वहीं एक ने आनसर शीट में लिखा था कि परीक्षा के वक्त पिता की बीमारी से मौत हो गई। इसके चलते वो परीक्षा की ठीक से तैयारी नहीं कर सका। उसमें परीक्षार्थी ने 50 का नोट भी संलग्न किया था। एक परीक्षार्थी ने लिखा था कि ‘कॉपी चली गुरु के पास, गुरुजी की मर्जी फेल करें या पास’।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक ने बताया कि आनसर शीट से मिलने वाले रुपये जमा कराने का नियम हैं लेकिन कुछ शिक्षक उन्हें चाय पानी आदि में खर्च कर लेते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें