अमेरिका में आयोजित 1st Global Robotics ओलंपियाड में भारतीय छात्रों के एक ग्रुप ने गोल्ड मेडल जीता है। इस ग्रुप में करीब 7 छात्र शामिल हैं। इन्होंने 2 पुरस्कार जीते हैं। मुंबई के छात्रों के इस ग्रुप ने झांग हेंग इंजीनियरिंग डिजाइन अवॉर्ड में स्वर्ण पदक जीता और ग्लोबल चैलेंज मैच में कांस्य पदक अपने नाम किया। इस ग्रुप का लीडर एक 15 साल का छात्र, रहेश है। इस ओलंपियाड में करीब 157 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
वाशिंगटन में ओलंपियाड का आयोजन तीन दिनों तक चला। इसमें अफगान की छात्राओं ने भी हिस्सा लिया था। आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प ने इन बच्चियों से मुलाकात की और उनके साहस की सराहना भी की।