फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT मद्रास ने EMBA 2018 के लिए शुरू किया रजिस्ट्रेशन , ऐसे करें आवेदन

Tue, 14 Nov 2017 01:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
विज्ञापन
IIT मद्रास ने EMBA 2018 के अकादमिक सेशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। एडमिशन के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट iitm.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


EMBA दो साल का डिग्री प्रोग्राम है जिसका लक्ष्य एक कार्यात्मक और एकीकृत परिप्रेक्ष्य में एक आधुनिक व्यापार संगठन का नेतृत्व करने के लिए समकालीन प्रबंधन का ज्ञान विकसित करना है। इस कोर्स को 8 भागों में विभाजित किया जाएगा जिसमें कुल 30 पाठ्यक्रम शामिल होंगे। एक सेमेस्टर की फीस 3 लाख होगी वहीं पूरे कोर्स की फीस 12 लाख रखी गई है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार को 30 नवंबर 2017 से पहले आवेदन करना होगा। आवेदन फीस 1000 रुपये रखी गई है।

IIT मद्रास ईएमबीए प्रोग्राम 2018 के लिए ऐसे करें आवेदन IIT मद्रास की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। “Admission Open for Executive MBA (EMBA) Program लिंक पर क्लिक करें। एडमिशन पोर्टल लिंक पर क्लिक करें। दिए गए निर्देशों को पढ़ें और "जारी रखें" पर क्लिक करें। लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन करें। अपना विवरण भरें और आवेदन जमा करें। आवेदन का प्रिंट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें