IIT JAM (ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट) 2018 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ बॉम्बे के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
सभी IIT और IISc में विभिन्न मास्टर कोर्स जैसे MSc (2 years), joint MSc-PhD, MSc-PhD dual degree and अन्य post-bachelor degree प्रोग्राम में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
पढ़ेंः IIT JAM 2018: नोटिफिकेशन जारी, 11 फरवरी को होगी परीक्षा
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर है। आईआईटी मुंबई के अनुसार JAM 2018 की परीक्षा 11 फरवरी 2018 को आयोजित होगी। परीक्षा 2 सेशन में होगी। 20 मार्च 2018 तक इसके नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
अपना नाम, वैध ई-मेल, मोबाइल नंबर और पासवर्ड देकर जेओएपीएस वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर्ड करें।
एक ई-मेल भेजा जाएगा जिसमें कैंडिडेट का एनरॉलमेंट नंबर होगा।
पासवर्ड इन्फर्मेशन के साथ अपनी आईडी को सुरक्षित और गोपनीय रखें।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख- 10 अक्टूबर, 2017
फीस जमा करने की आखिरी तारीख- 10 अक्टूबर, 2017
एडमिट कार्ड उपलब्ध होगा- 9 जनवरी, 2018
मॉक टेस्ट लिंक- फरवरी 2018
परीक्षा की तारीख- 11 फरवरी, 2018
रिजल्ट- 20 मार्च, 2018