भारतीय प्रबंधन संस्थान बंगलुरु (आईआईएम) से पास आउट अरूण शर्मा ने कैट के अभ्यर्थियों के लिए एक ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया है। इस सेमिनार के द्वारा कैट के अभ्यर्थी इस परीक्षा के बारे में किसी भी प्रकार के संशय या सवाल पूछ सकते हैं। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
इस वेबिनार में आप अपने सवाल-जवाब के अलावा कैट के डाटा इंटरप्रिटेशन (DI) और लॉजिकल रिजनिंग (LR) जैसे सवालों को कैसे हैंडल करें और किस तरह से केट-2016 की तैयारी करें, से संबधित टॉपिक को समझ सकते है।
अभ्यर्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए एक लिंक दिया जा रहा हैं, उस लिंक पर क्लिक करने के बाद वेबिनार के होम पेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते है। इस वेबिनार के लिए रजिस्ट्रेशन बिल्कुल नि:शुल्क है।
रजिस्ट्रेशन के लिए यहां क्लिक करें
कैट से जुड़े सवालों और आपके द्वारा किये गए रजिस्ट्रेशन के माध्यम से सवालों के जवाब 25 अगस्त 2016 को शाम 7 से 8 बजे के बीच अरुण शर्मा द्वारा दिए जाएंगे। अरूण शर्मा आईआईएम, बंगलुरु के प्रसिद्ध एल्युमनी है जिन्होंने आईआईएम की परीक्षा को 99.9 पर्सेंटाइल के साथ कुल 15 बार उत्तीर्ण किया है। अरुण शर्मा एक प्रतिष्ठित लेखक होने के साथ-साथ लाखों कैट अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं। अरुण शर्मा एक बेहतरीन लेखक के अलावा ट्रेनर/ संरक्षक और उद्यमी हैं।
अपने इस अनुभव से उन्होंने छात्रों, पाठकों और कर्मचारियों के अलावा लाखों साधारण लोगों के जीवन को संवारा है। इस सेमिनार में कैट की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी परीक्षा के बारे में अधिक से अधिक सवाल पूछ कर फायदा उठा सकते हैं।