इंदिरा गांधी नेशनल ऑपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने December 2017 term end examination की एप्लीकेशन फॉर्म जमा लेने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। खबर है कि छात्र अब 31 अक्टूबर 2017 तक बिना लेट फीस दिए परीक्षा का एप्लीकेशन फॉर्म जमा करा सकते हैं। हालांकि एग्जामिनेशन फॉर्म के जमा कराने से पहले इग्नू के सभी छात्रों का assignments सब्मिट करना जरूरी है। ऐसा न होने पर उस छात्र का एडमिट कार्ड जारी नहीं होगा।
पढ़ेंः UP BOARD: अब लेट फीस के साथ 3 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
आपको बता दें कि सभी छात्रों को एग्जामिनेशन फीस के तौर पर 120 रुपये फॉर्म के साथ जमा कराने होंगे। इसके बाद 1 नवंबर 2017 से 15 नंवबर 2017 तक फॉर्म जमा करने वाले छात्रों को 1000 रुपये का लेट फीस जमा करना होगा। परीक्षा के 10 दिन पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.ignou.ac.in पर एडमिट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।