ब्रिटिश रिक्रूटमेंट एजेंसी (British recruitment agency) द्वारा की गई एक रिसर्च के मुताबिक, विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग का अध्ययन करने वाले ज्यादातर छात्र अन्य की तुलना में अरबपति बनते हैं। फोब्स की लिस्ट में मौजूद 100 सबसे अमीर लोगों से ये सवाल किया गया कि उन्होंने क्या पढ़ाई की और पहली जॉब से उन्हें कितना फायदा पहुंचा। परिणाम विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के पक्ष में आया।
इन सभी 100 लोगों में से 30 प्रतिशत लोगों के पास इंजीनियरिंग की डिग्री थी यानि की 100 सबसे अमीर लोगों में से 75 के पास डिग्री थी और इन 75 में से 22 लोगों ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। अब आप अरबपति बनते हैं या नहीं ये तो आप पर निर्भर है लेकिन QS World Ranking के अनुसार निश्चित तौर पर जॉब के समय इंजीनियरिंग डिग्री धारकों को प्राथमिकता दी जाती है।
पढ़ें- पहली बार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में शामिल हुए देश के ये दो IIT
इसी रिसर्च के मुताबिक इन अरबपतियों की पहली नौकरियों में सेल्स और इंजीनियरिंग संबंधित प्रोफाइल भी शामिल हैं। वहीं 10 सबसे अमीर लोगों ने सेल्सपर्सन की नौकरी की थी। दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से 53 प्रतिशत लोगों ने गैर-पारिवारिक स्वामित्व (non-family owned business) वाले व्यवसाय में काम करना शुरू कर दिया।
इससे पता चलता है कि जब अरबपति बनने का रास्ता मुश्किल हो जाता है, तब भी लोग अपने परंपरागत व्यापार को नहीं चुनते हैं।