फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार टीईटी परीक्षा में सफलता का राज जानिए safalta.com पर

Wed, 21 Dec 2016 10:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार सरकार प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए दूसरी शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का आयोजन 31 मार्च, 2017 के पहले करेगी। इसके लिए बिहार शिक्षा विभाग ने बिहार विद्यालय शिक्षा समिति को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। शिक्षा विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार इस बार टीईटी में केवल ट्रेंड आवेदक ही भाग ले सकेंगे। शिक्षा विभाग ने अंतिम वर्ष में अध्ययन कर रहे छात्रों को आवेदन में छूट प्रदान की है, लेकिन इसके लिए उन्हें अपनी संस्था के प्राचार्य के माध्यम से आवेदन करना होगा। गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य वर्ग के पुरुषों को 60 प्रतिशत एवं सामान्य वर्ग, बीसी और ईबीसी वर्ग की महिलाओं को 55 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। वहीं एससी, एसटी एवं विकलांगों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 50 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

 
परीक्षा के पाठ्यक्रम में प्रथम प्रश्न पत्र हिंदी, उर्दू आदि भाषाओं पर आधारित होगा। द्वितीय प्रश्न पत्र परीक्षार्थियों द्वारा उनके चुने हुए विषय पर आधारित होगा जिस पर वह नियुक्ति पाना चाहते हैं। बीसीए की योग्यता रखने वाले छात्र केवल गणित विषय पर ही योग्य माने जाएंगे। टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को safalta.com से काफी सहायता मिल सकती है। इसमें बिहार टीइटी पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्नों से जुड़ी मॉक टेस्ट सीरीज उपलब्ध है जिसका अभ्यास कर अपनी तैयारी को पुख्ता किया जा सकता है। सफलता डॉट कॉम पर उपलब्ध मॉक टेस्ट सीरीज का मूल्य मात्र 99 रुपये निर्धारित किया गया है। इस मॉक टेस्ट सीरीज को खरीदने के लिए आपको सिर्फ इस लिंक https://safalta.com/product/bihar-stet-mock-test-series/ पर एक क्लिक करना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें