HBSE results 2017: द बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (HBSE) के 12वीं बोर्ड के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। वहीं 20 मई को 10वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी हो सकते हैं। दोनों क्लास के लिए बोर्ड परीक्षा की शुरुआत मार्च में हुई थी। तकरीबन 7,51,766 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था।
जिन छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया वो अपना रिजल्ट ऐसे चेक करें...
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करें
होमपेज पर व्हाट्स न्यू सेक्शन पर क्लिक करें
12वीं बोर्ड रिजल्ट के लिए जारी हुए लिंक पर क्लिक करें
एक नया पेज खुलेगा
इसके बाद मांगी जा रही जरूरी जानकारियां भरें
रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर जारी होगा
रिजल्ट की एक कॉपी प्रिंट आउट करके अपने पास रख लें।
पिछले साल 12वीं बोर्ड परीक्षा में तकरीबन 2.5 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था जिनमें से 53.96% छात्र पास हुए थे।
संबंधित वेबसाइट का पताः http://www.bseh.org.in/
आप अपना रिजल्ट जानने के लिए इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं- http://results.amarujala.com/results-alert/hbse-class-12th-exam-2017-results/