फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teachers Day: 'गुड मॉर्निंग टीचर' तो बहुत बोला, अब है बारी शिक्षकों को इस तरह विश करने की...

Mon, 04 Sep 2017 05:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
हैप्पी टीचर्स डे - फोटो : Youthgiri
विज्ञापन
Good Moooooorneeeng Teacher!!!
विज्ञापन


कुछ इसी सुर-लय-ताल में हम सभी ने स्कूल में अपने टीचर्स को विश किया है। कॉलेज गए तो भी हरकत से बाज न आए। कई बार टोके भी गए, लेकिन हम सुधरने वाले कहां थे। वक्त के साथ टीचर्स को भी हर सुबह क्लास में दाखिल होते ही ऐसे सुरीले स्वागत की आदत हो गई होगी शायद। 
विज्ञापन


लेकिन अब बारी है उन्हें अलग अंदाज और शब्दों से विश करने की। इस टीचर्स डे अगर आप अपने शिक्षक को फेसबुक या एसएमएस या फिर वॉट्सऐप से विश करना चाहते हैं तो ये संदेश भेज सकते हैं...
विज्ञापन



मेरे गणित के सवाल, मेरे दिल की उलझन और मेरे भविष्य की समस्याएं सुलझाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हैप्पी टीचर्स डे!

दुनिया के बेस्ट टीचर का अवार्ड डिक्लेयर हो गया है…और ये अवार्ड जाता है आपको… आपको शिक्षक दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं!

सबसे अच्छा शिक्षक आपको उत्तर नहीं देता, वो आपके अन्दर उत्तर खुद ढूँढने की चिंगारी जला देता है. हैप्पी टीचर्स डे

फ्रॉम एबीसी टू रेड, वाइट एंड ब्लू
फ्रॉम हिस्ट्री एंड मैथमैटिक्स टू
ऑल आई वॉन्ट टू से इज बिग थैंक यू!

गुरु की उर्जा सूर्य-सी, अम्बर-सा विस्तार
गुरु की गरिमा से बड़ा नहीं कहीं आकार
गुरु का सद्सान्निध्य ही, जग में हैं उपहार
प्रस्तर को क्षण-क्षण गढ़े, मूरत हो तैयार

पढ़ें: इस गुरु ने खुद बनाया बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, जानें पूरी कहानी

जो बनाए हमें इंसान
और दे सही-गलत की पहचान
देश के उन निर्माताओं को
हम करते हैं शत-शत प्रणाम!
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

वक्त और टीचर में थोड़ा सा फर्क होता है
टीचर सिखा कर इम्तेहान लेता है और
वक्त इम्तेहान लेकर सिखाता है

गुमनामी के अंधेरे में था
पहचान बना दिया
दुनिया के गम से मुझे
अनजान बना दिया
उनकी ऐसी कृपा हुई
गुरु ने मुझे एक अच्छा
इंसान बना दिया

जीवन में कभी हार न मानना
संघर्षों से कभी न डरना
मुसीबतों का करना डट कर सामना
और सदा न्याय-पथ पर ही चलना
ये आप ही तो हमें सिखाते हो
इसलिए शिक्षक कहलाते हो!
इस शिक्षक दिवस पर सभी गुरुओं का कोटि-कोटि अभिनंदन!!!

पढ़ें: गुरु के साथ देखें ये फिल्में, संवर जाएगी जिंदगी

दिया ज्ञान का भंडार मुझे
किया भविष्य के लिए तैयार मुझे
जो किया आपने उस उपकार के लिए
नहीं शब्द मेरे पास आभार के लिए
सभी गुरुजनों को मेरा शत शत नमन
शिक्षक दिवस की शुभकामना

जीवन के हर अंधेरे में
रौशनी दिखाते हैं आप
बंद हो जाते हैं जब सारे दरवाजे
नया रास्ता दिखाते हैं आप
सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं
जीवन जीना सिखाते हैं आप

सिर्फ छात्र ही नहीं उनके माता-पिता को भी शिक्षकों को इस मौके पर बधाई संदेश भेजना चाहिये-

सही क्या है गलत क्या है,
ये सबक पढ़ाते हैं आप
झूठ क्या है और सच क्या
ये बात समझाते हैं आप
जब सूझता नहीं कुछ भी
राहों को सरल बनाते हैं आप

मेरे बच्चे का दूसरा अभिभावक और एक शानदार मार्गदर्शक बनने के लिए धन्यवाद। शुभकामनाएं!

मेरे बच्चे का जीवन आपकी वजह से इतना सुनहरा है। एक महान शिक्षक होने के लिए शुक्रिया।

हैप्पी टीचर्स डे


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें