ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के अविनाश कुमार सिंह जो कि बी टेक (सीएस एंड ई) के छात्र है उन्होंने जाने माने ओपनस्टाक फाउंडेशन द्वारा आयोजित सर्टिफिकेशन में ओपनस्टाक एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में सर्टिफिकेशन प्राप्त की है। यह सर्टिफिकेशन नासा और रैकस्पेस की संयुक्त पहल है। इसके साथ ही अविनाश कुमार सिंह उत्तर भारत के पहले और पूरे भारत में उन 20 लोगों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने यह सर्टिफिकेशन पास किया है।
यह यात्रा एक विचार के रूप में शुरू हुई, जब ऐसा सोचा गया कि ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के लिए अनुसंधान उद्देश्य के लिए एक प्राइवेट क्लाउड का गठन किया जाए। उसके बाद प्रो डॉ. गंगोदकर के मार्गदर्शन से प्रोजेक्ट शुरू किया गया, जो मल्टीकोर कंप्यूटिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, कंप्यूटर विजन और वीडियो एनालिटिक्स से संबंधित अनुसंधान में सक्रिय रूप से शामिल है और प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों और पत्रिकाओं में आईईई ट्रांसैक्शन सहित इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम में भी सक्रिय है।
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के समर्थन, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ इस प्रोजेक्ट को पूरा किया गया। अविनाश कुमार सिंह ने आईटी उद्योग में क्लाउड एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में पहचाने जाने के लिए अपने पहले प्रयास में ओपनस्टाक सीओए (सर्टिफाइड ओपन स्टैक एडमिनिस्ट्रेटर) को अपने गंतव्य के लिए पहला कदम माना। इस परीक्षा को क्लियर करके उन्हें आईटी दिग्गज कंपनियों में अपने कदम बढ़ाने की प्रेरणा मिल गई है।