कॅरियर विकल्पों की बात करें, तो कई ऐसे क्षेत्र हैं, जिनका संबंध मनोरंजन और ग्लैमर की दुनिया से है। चमक-दमक से भरपूर इन ग्लैमरस कॅरियर विकल्पों के माध्यम से आप किसी भी ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं, पर यह आपकी मेहनत पर निर्भर करता है। इस क्षेत्र में आपकी तरक्की अवसरों पर आपकी पकड़ से भी निर्धारित होती है। ऐसे ही कुछ कॅरियर विकल्प हैं:
रेडियो जॉकी
तकनीकी ज्ञान के अलावा रेडियो जॉकी(आरजे)और डिस्क जॉकी(डीजे)को गीत-संगीत का बेहतर ज्ञान होना चाहिए। बोलने की कला भी आनी चाहिए। बढ़ते एफएम चैनलों के कारण रेडियो जॉकी के लिए अवसरों में भी इजाफा हुआ है।
प्राण मीडिया इंस्टीट्यूट, नोएडा
www.pran.in
एकेडमी ऑफ रेडियो मैनेजमेंट, दिल्ली
www.arm.net.in
मॉडलिंग
मॉडलिंग का संबंध ही ग्लैमर से है, जिसके तहत न सिर्फ लड़कियों को, बल्कि लड़कों को भी काफी काम मिलते हैं। इसके तहत प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में तो मौके हैं ही,विभिन्न आयोजनों के लाइव शो में भी मॉडलों की मांग बनी रहती है। बेहतर लुक इस क्षेत्र में सफलता का मूलमंत्र है। कम्युनिकेशन स्किल का भी बेहतर होना जरूरी है। विभिन्न संस्थानों में मॉडलिंग और पर्सनैलिटी ग्रूमिंग से संबंधित शॉर्ट टर्म कोर्स हैं, जिनकी अवधि कुछ हफ्तों या महीनों की होती है।
रोशन तनेजा स्कूल ऑफ एक्टिंग, मुंबई
www.roshantaneja.com
दि एलीट स्कूल ऑफ मॉडलिंग, नई दिल्ली
www.elitemodelsindia.com
फैशन डिजाइनिंग
फैशन डिजाइनिंग आज एक हॉट कैरियर विकल्प है। फैशन और ग्लैमर का तालमेल तो हमेशा ही रहा है। यही कारण है कि यह क्षेत्र युवाओं को बेहद आकर्षित करता है। जॉब से लेकर स्वरोजगार तक इस क्षेत्र में अवसरों की कोई कमी नहीं है। फैब्रिक के माध्यम से नई ड्रेस बनाने की आपमें क्षमता हो, तो इस फील्ड में खुद को स्थापित किया जा सकता है। एक्सपोर्ट हाउस, फैशन डिजाइनर, गारमेंट चेन स्टोर, टेक्सटाइल मिल, लाइफस्टाइल मैग्जीन आदि में ऐसे प्रोफेशनल मौके पाते हैं। इससे संबंधित टीचिंग भी एक विकल्प है।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली व अन्य केंद्र
www.nift.ac.in
सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट, नोएडा
www.satyamfashion.ac.in
एक्टिंग
फिल्मों से धारावाहिकों तक आज जिस तरह से इस क्षेत्र का विस्तार हो रहा है,उससे अभिनय के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर अब पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा उपलब्ध हैं। वैसे तो एक्टिंग स्वाभाविक भी होती है,पर ट्रेनिंग से इसमें और निखार लाया जा सकता है। विभिन्न संस्थानों में इससे संबंधित पाठ्यक्रम हैं। पुणे स्थित एफटीआईआई और दिल्ली स्थित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा इससे जुड़े अग्रणी संस्थान हैं।
नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, नई दिल्ली
www.nsd.gov.in
एफटीआईआई,पुणे
www.ftiindia.com
टीवी एंकरिंग
भाषा पर आपकी पकड़ हो, सामान्य ज्ञान दुरुस्त हो और साथ ही लुक भी आकर्षक हो, तो आप टीवी एंकर बन सकते हैं। इसके तहत जहां न्यूज एंकर के रूप में अवसर मिलते हैं,वहीं लाइफस्टाइल के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन के लिए भी ऐसे एंकर की जरूरत बनी रहती है। विभिन्न संस्थानों से इससे संबंधित ट्रेनिंग ली जा सकती है।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन, नई दिल्ली
www.nimc-india.com
एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन, नई दिल्ली
www.nraismc.com
फिल्म प्रोडक्शन
मूवी को तो ग्लैमर का ही प्रतीक माना जाता है। ऐसे में फिल्म निर्माण से जुड़कर भी आप ग्लैमरस वर्ल्ड का हिस्सा बन सकते हैं। फिल्मों, चैनलों और विज्ञापनों की दुनिया को मिला दिया जाए, तो मूवी मेकिंग का दायरा और बढ़ जाता है। इसके तहत डायरेक्शन, कैमरा, लाइट, सेट डिजाइनिंग, एडिटिंग, म्यूजिक आदि से भी जुड़ा जा सकता है। ऐसे प्रोफेशनल फिल्म प्रोडक्शन हाउस, एडवरटाइजिंग एजेंसी, मीडिया हाउस आदि में अवसर पाते हैं।
फिल्म ऐंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे
www.ftiindia.com
एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन,नोएडा
www.srfti.gov.in
फोटोग्राफी
कैमरा एंगल,लाइट,लेंस आदि की बेहतर जानकारी हो, तो आप कैमरे से कॅरियर की राह बना सकते हैं। वैसे तो फोटोग्राफी लगभग सभी को आती है, पर इसकी ट्रेनिंग लेकर ही प्रोफेशनल फोटोग्राफर बना जा सकता है। सामान्य अनुभव के बाद इस क्षेत्र में फैशन फोटोग्राफर, पोर्टफोलियो फोटोग्राफर, वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर, टेक्निकल फोटोग्राफर आदि अनेक रूपों में अपनी प्रतिभा दिखाई जा सकती है।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, नई दिल्ली
www.nid.edu
जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली
www.ajkmcrc.org
म्यूजिक
फिल्मों, चैनलों, विज्ञापनों, म्यूजिक एलबमों आदि में कॅरियर का खाका खींचा जा सकता है, पर इसके लिए जरूरी है कि आप किसी संस्थान से इससे संबंधित प्रशिक्षण अवश्य लें। गायन और वादन, दोनों ही तरह से इसके तहत अवसर मिलते हैं।
गंधर्व महाविद्यालय, नई दिल्ली
www.gandharva mahavidyalayanewdelhi.org
फैकल्टी ऑफ म्यूजिक, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली
www.du.ac.in
विज्ञापन
प्रतिस्पर्धा भरे आज के कारोबारी माहौल में एडवरटाइजमेंट बेहद जरूरी है, ताकि किसी उत्पाद या सेवा को ग्राहकों तक पहुंचाया जा सके। इसके तहत क्रिएटिव,पब्लिक रिलेशन, मार्केटिंग, एचआर, फाइनेंस आदि से संबंधित विभागों में अवसर मिलते हैं। विभिन्न संस्थानों में इससे संबंधित कोर्स हैं।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन, नई दिल्ली
www.jmi.nic.in
मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन, अहमदाबाद
www.mica-india.net
कोरियोग्राफी
फिल्मों से लेकर विज्ञापनों तक कोरियोग्राफर की आज काफी जरूरत है। कोरियोग्राफर पाश्चात्य और भारतीय नृत्य कला के जानकार होते हैं और जरूरत के अनुसार कलाकारों को डांस के स्टेप बताते हैं। नृत्य से संबंधित शिक्षा ग्रहण करके आप इस रूप में खुद को स्थापित कर सकते हैं।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कथक डांस, दिल्ली
http://kathakkendra.org
देलही डांस एकेडमी, नई दिल्ली
www.delhidanceacademy.in