कमीश्नर फॉर एंट्रांस एग्जामिनेशन (CEE) Kerala ने LL.B कोर्स की पहली अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। तीन साल के LL.B कोर्स के लिए गर्वनमेंट लॉ कॉलेज और प्राइवेट सेल्फ फाइनेनसिंग लॉ कॉलेज के लिए ये लिस्ट बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। इन नतीजों को छात्र www.cee.kerala.gov.in पर लॉग इन करके देख सकते हैं।
पढ़ें- गूगल ने डूडल बनाकर डिक्शनरी के फादर Samuel Johnson को दिया सम्मान
परीक्षार्थी इन नतीजों को 'Three Year LL.B 2017 - Candidate Portal' के होम पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर देख सकते हैं।
इसके साथ ही परीक्षार्थी मेन्यू आइटम अलॉटमेंट रिजल्ट पर क्लिक करके तीन साल के LLB अलॉटमेंट मेमो को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
पढ़ें- IGNOU की वेबसाइट हुई डाउन, अब यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
CEE केरल के अनुसार जिन परीक्षार्थियों को अलॉटमेंट मिल गया है वो अलॉटेड कॉलेज में 19 सितंबर और 20 सितंबर को दाखिला के लिए जरूर पहुंच जाएं। अपने साथ अलॉटमेंट मेमो और ऑरिजनल सर्टिफिकेट को ले जाना न भूलें। जो परीक्षार्थी तय तारीख पर दाखिला लेने नहीं पहुंचेगे उन्हें दाखिला नहीं मिल पाएगा।