फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एरोल डिसूजा बने IIM अहमदाबाद के डायरेक्टर-इन-चार्ज

Thu, 31 Aug 2017 11:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
एरोल डिसूजा
विज्ञापन
अर्थशास्त्री प्रो. एरोल डिसूजा को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद का प्रभारी निदेशक बनाया गया है। इनका कार्यकाल 2 सितंबर 2017 से शुरू होगा।
विज्ञापन


पढ़ें- IIM अहमदाबाद ने HIV पॉजिटिव लोगों के लिए बनाई मैरिज वेबसाइट

फैकल्टी काउंसिल की बैठक में भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद संचालन समिति के अध्यक्ष प्रसिद्ध उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला ने इसकी घोषणा की। 57 वर्षीय प्रोफेसर डिसूजा 1 सितंबर 2017 को आईआईएम अहमदाबाद में 16 साल पूरा करेंगे, प्रो. डिसूजा 2 सितंबर 2001 को प्रोफेसर के रूप में इस संस्थान से जुड़े थे। एरोल डिसूजा प्रोफेसर आशीष नंदा की जगह लेंगे।

इससे पहले भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद के निदेशक आशीष नंदा ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें