फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पीजी प्रवेश के लिए अब विषय में देनी होगी परीक्षा

Mon, 13 Jun 2016 08:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद

सार

  • विश्वविद्यालय की परास्नातक प्रवेश परीक्षा 24 जून को
  • सामान्य अध्ययन के 40 और विषय से 35 प्रश्न पूछे जाएंगे
  • छात्रों को दाखिला के लिए मिला पांच विषयों का विकल्प
विज्ञापन
सामान्य अध्ययन के 40 और विषय से 35 प्रश्न पूछे जाएंगे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में परास्नातक प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा 24 जून को सुबह नौ बजे से होगी। इस बार परीक्षा प्रारूप में बड़ा बदलाव किया गया है। इसके अंतर्गत अभ्यर्थियों को विस्तृत उत्तरीय जवाब नहीं देने होंगे। बहुविकल्पीय आधारित प्रश्न होंगे। इतना ही नहीं विद्यार्थियों को इस बार पांच विषय में दाखिले का विकल्प दिया गया है। साथ में एक बदलाव यह भी है कि अब नॉन सब्जेक्ट में प्रवेश नहीं होगा। अभ्यर्थियों को उसी विषय की प्रवेश परीक्षा देनी होगी जिसमें वह दाखिला लेना चाहते हैं।
विज्ञापन


पिछले साल तक परास्नातक प्रवेश परीक्षा में परंपरागत आधारित पेपर होते थे। इसके अलावा अभ्यर्थी स्नातक में लिए गए विषय में परीक्षा देते थे। इसी मेरिट के आधार पर विद्यार्थी स्नातक में लिए गए विषयों से ईतर दूसरे सब्जेक्ट (नॉन सब्जेक्ट) में प्रवेश के लिए भी दावेदारी कर सकते थे, लेकिन अब प्रक्रिया में बदलाव हो गया है। विश्वविद्यालय ने नॉन सब्जेक्ट का बैरियर हटा दिया है। एक अभ्यर्थी अधिकतम पांच विषयों की परीक्षा में शामिल हो सकता है, लेकिन प्रश्नपत्र संबंधित विषय का होगा।

पेपर में कुल 75 प्रश्न होंगे। इनमें 40 सामान्य और 35 संबंधित विषय के प्रश्न होंगे। सामान्य अध्ययन के एक सवाल पर तीन अंक निर्धारित हैं। गलत जवाब पर एक अंक कट जाएगा। विषय के एक प्रश्न पर छह अंक निर्धारित हैं। एक गलत जवाब पर दो अंक घट जाएंगे। सामान्य अध्ययन के प्रश्न सभी विषयों के पेपर में कॉमन होंगे। यही कारण है कि पांच विषयों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को दिन में नौ से 12 बजे के बीच परीक्षा देनी है। चार विषय वालों को सुबह 9.30, तीन विषय वालों को 10, दो विषय के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 10.30 तथा सिर्फ एक विषय के लिए आवेदन करने वालों को 11 से 12 बजे के बीच परीक्षा देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें