फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2017 : DU में छात्रों ने किया भव्य आयोजन

Wed, 21 Jun 2017 12:05 PM IST
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
आज अंतराराष्ट्रीय योग दिवस पर देश के विभिन्न हिस्सों में योग का आयोजन किया गया था। वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों और प्रोफेसरों ने मिलकर योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। डीयू के नॉर्थ कैंपस के हंसराज कॉलेज में छात्रों और प्रोफेसरों ने मिलकर योग किया। हंसराज कॉलेज के योगा एडवाइजर वरुण आर्य ने बताया कि पिछले काफी समय से इस योग दिवस की तैयारियां चल रही थीं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अपने आप में एक बड़ा कार्यक्रम है। आम जिंदगी में इसकी काफी अहमियत है। योग  करने से दिल और दिमाग दोनों स्वस्थ रहते हैं। 
विज्ञापन


हंसराज कॉलेज में हुए इस आयोजन की शुरुआत योगा प्रोफेसर वरुण आर्य की बातों से हुई। इसके बाद सबने मिलकर कई योगासन किए। आपको बता दें कि वरुण आर्य ने हाल ही में योग में एक रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने एक घंटे में बिना ब्रेक के 535 बार सुर्यनमस्कार किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें