फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DTU ने बढ़ाई MBA फुल टाइम प्रोग्राम की फीस

Tue, 25 Jul 2017 12:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली टेक्नलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) ने एमबीए फुल टाइम प्रोग्राम की फीस बढ़ा दी है। फीस 12,000 रुपये बढ़ाई गई है। अब छात्रों को इसे 8 अगस्त से पहले जमा कर रसीद की फोटोकॉपी डीटीयू के दिल्ली स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ऑफिस में जमा करनी होगी।
विज्ञापन


इस साल यूनिवर्सिटी ने छात्रों के फीस जमा करने के बाद ये फैसला लिया है। आपको बता दें कि सेशन 2017-18 की एमबीए फुल टाइम फीस को रिवाइज कर 1,38,000 रुपये किया गया है। एमबीए एडमिशन के कॉर्डिनेटर से नोटिस जारी किया गया है।

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 2017-19 बैच के वे सभी एमबीए स्टूडेंट्स, जिन्होंने 1,26,000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा किया है, उन्हें 12,000 रुपये का बैलेंस फिर से अथॉरिटी ने नाम देना होगा। इसके लिए स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रार, डीटीयू के नाम पर डिमांड ड्राफ्ट भेजना होगा। इसके बाद कैंडिडेट्स को अपनी रसीद ऑफिस में 12 अगस्त तक जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें