फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड एंट्रेंसः नौ को जारी होगी सेंटर्स की सूची, 11 तक लेना होगा प्रवेश

Thu, 05 Oct 2017 09:57 AM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
डी.एल.एड
विज्ञापन
इलाहाबाद। डीएलएड (बीटीसी) प्रशिक्षण 2017 के लिए प्रवेश प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच रही है। पहले फेज में प्रशिक्षण संस्थानों का आवंटन पूरा होने के बाद दूसरे चरण में अब आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को संस्थान आवंटन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन


इस श्रेणी के अभ्यर्थियों को पांच से आठ अक्तूबर के बीच परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर प्रशिक्षण संस्थान का विकल्प ऑनलाइन भरना होगा। नौ अक्तूबर को संस्थान आवंटन की सूचना प्रकाशित होगी और अभ्यर्थियों को 11 अक्तूबर तक संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
Trending Videos
विज्ञापन

दूसरे चरण में स्टेट रैंक 000001 से 400000 तक, फेज-1 में शामिल नहीं होने वाले, फेज-1 में प्रशिक्षण संस्थान का आवंटन होने के बाद दो हजार रुपये का शुल्क जमा कर प्रवेश न लेने, इसी फेज में संस्थान का आवंटन होने के बाद संस्थान को अस्वीकार करते हुए शुल्क जमा न करने वाले तथा स्टेट रैंक 300001 से 400000 तक अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर प्रशिक्षण संस्थान का विकल्प भरने का मौका दिया गया। इन अभ्यर्थियों के संस्थान आवंटन की सूची बुधवार को प्रकाशित हो गई। अब उन्हें छह से 11 अक्तूबर के बीच आवंटित संस्थान में प्रवेश लेना होगा।

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ.सुत्ता सिंह के मुताबिक दूसरे चरण में पांच अक्तूबर से ही रैंक 000001 से 719442 तक के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा विशेष आरक्षण श्रेणी (शारीरिक रूप से असक्षम, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित, भूतपूर्व सैनिक स्वयं) के अभ्यर्थियों प्रशिक्षण संस्थान का विकल्प भरने का मौका मिलेगा। अभ्यर्थियों को आठ अक्तूबर तक यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। फिर नौ अक्तूबर को संस्थान आवंटन का प्रकाशन होगा। इसके बाद आवंटित संस्थान में 11 अक्तूबर तक प्रवेश लेना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें