फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Digital Marketing : ईमेल मार्केटिंग क्या है, इसे कैसे किया जाता है, आप इसमें कैसे अपना करिअर बना सकते हैं

Mon, 17 Apr 2023 11:16 AM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

अगर आपको ईमेल मार्केटिंग प्रक्रिया को प्रक्टिकली सीखना जानना है, समझना है और डिजिटल सेक्टर में एक शानदार जॉब हासिल करनी है तो आप सफलता के डिजिटल मार्केटिंग कोर्स की सहायता ले सकते हैं। 
विज्ञापन
ई मेल मार्केटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज के दौर में बिजनेस कर रही लाखों कंपनियों अपने ग्राहकों से जुड़े रहने के लिए लगातार विभिन्न टूल्स का इस्तेमाल कर रही हैं। जैसे आपने अगर अपनी ई मेल आईडी बना रखी है तो उस आईडी पर रोज आपको विभिन्न कंपनियों के ईमेल्स आते होंगे। ये ईमेल संबंधित कंपनी में बैठे ई मेल मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव भेज रहे होते हैं। अब बात आती है कि ईमेल मार्केटिंग की कैसे जाती है। आज के समय में इंटरनेट पर बहुत सारे सॉफ्टवेयर हैं जो आपको ई मेल मार्केटिंग की सुविधा मुहैया करा रहे हैं। इनमें से एक सॉफ्टवेयर है Mailchimp। आप इसकी वेबसाइट पर जाकर अपना अकाउंट बना सकते हैं। ई मेल मार्केटिंग के लिए आपको ई मेल की एक सूची की जरूरत होगी। जिनपर आपको मेल भेजने हैं। इस सूची को मेलचिंप सॉफ्टवेयर पर एड कर सकते हैं। अब आपको एक ई मेल कैंपेन बनाकर जोड़ी गई मेल आइडी पर मेल भेजने हैं। अगर आपको इस प्रक्रिया को प्रक्टिकली सीखना है और डिजिटल सेक्टर में एक शानदार जॉब हासिल करनी है तो इसमें आप सफलता के डिजिटल मार्केटिंग कोर्स की मदद ले सकते हैं। 

ईमेल करने की प्रक्रिया 

  • एक टेम्प्लेट चुनें
  • अपना संदेश लिखें 
  • जिन्हें संदेश भेजना है उनकी सूची जोड़ें 
  • संदेश तैयार होने पर कुछ कॉल-टू-एक्शन जोड़ें जैसे आपकी वेबसाइट पर एक प्रोडक्ट का लिंक देना या एक ऑफर प्रदान करना।
  • अब अपने ईमेल कैंपेन को भेज दें। 
  • मेल चिंप आपको एक टेस्ट ईमेल भेज देगा जिससे आप देख सकते हैं कि आपका ईमेल कैसा दिखेगा। अगर कोई गलती आपको उसमें नजर आती है तो आप उसे तत्काल सुधार सकते हैं। 
  • ईमेल आईडीज पर ई मेल भेजने से पहले आप एक शीर्षक, विषय और उत्पाद को अपने संदेश के साथ जोड़ सकते हैं। 
  • अगर आपको एक साथ सभी को ईमेल नहीं भेजना है तो आप एक टाइमजोन का विकल्प चुन सकते हैं और क्षेत्रों के अनुसार ईमेल भेज सकते हैं। 

मेल भेजने के बाद की प्रक्रिया

Mailchimp द्वारा ईमेल भेजने के बाद आप इसकी परफॉमेंस चेक कर सकते हैं कितने लोगों ने आपके संदेश पढ़े, कितने लोगों ने लिंक पर क्लिक किया, कितने लोग आपकी वेबसाइट या स्टोर पर आए। कितने लोगों ने ईमेल पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की।  

ईमेल है संवाद का सबसे बेहतर तरीका 

डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर में ईमेल मार्केटिंग को ग्राहकों से संवाद करने के सबसे बेहतर माध्यम के रूप में देखा जाता है। इसका कारण यह है कि ईमेल के जरिए भेजे जाने वाले कैंपेन बेहतर परफॉर्म कर रहे हैं और इनसे लीड जनरेशन अन्य माध्यमों की अपेक्षा अधिक हो रहा है। इससे आप एक लंबे समय तक ग्राहक के संपर्क में रह सकते हैं और अपने ग्राहकों को उनकी रुचियों के आधार पर सेवाएं प्रदान कर सकते हैं।  

सफलता के साथ बनाएं अपना करिअर 

अगर आप भी ग्रेजुएशन कर चुके हैं लेकिन अपने करिअर को लेकर तमाम तरह की चिंताओं से घिरे हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। देश की जानी-मानी एडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं। अगर आप भी प्राइवेट या सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम पर विजिट करिए और अपनी पसंद के मुताबिक कोर्स में एडमिशन लीजिए जिसके बाद सफलता की फैकल्टी ना केवल आपको प्रोफेशनल बनने के लिए तैयार करेगी बल्कि वो आपका सही करिअर चुनने में मार्गदर्शन भी करेगी। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें