फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Digital Marketing : ये हैं टॉप 8 डिजिटल मार्केटिंग जॉब्स, जिनमें करिअर बनाकर लाखों रुपये कमा रहे युवा

Thu, 23 Feb 2023 11:21 AM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

आज के समय में व्यवसायिक कंपनियां अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रचार इंटरनेट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से कर रही हैं। जिससे उनकी बिक्री हजारों गुना बढ़ गई है। कोरोना के बाद पचासों कंपनियों ने सिर्फ ऑनलाइन मार्केटिंग से हजारों करोड़ का बिजनेस खड़ा कर लिया है। इस क्षेत्र में इसी तेजी से नौकरियों का सृजन भी हुआ है। अगर आप बेरोजगार हैं तो आज ही सफलता डिजिटल मार्केटिंग कोर्स में एडमिशन लें। सफलता के कोर्सेज से डिजिटली स्किल्ड होकर सैकड़ों युवाओं ने लाखों के पैकेज वाली जॉब हासिल की है। 
विज्ञापन
टॉप 8 डिजिटल मार्केटिंग जॉब्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज के समय में व्यवसायिक कंपनियां अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रचार इंटरनेट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से कर रही हैं। इन कंपनियों ने अपने मार्केटिंग तरीकों को बदलते हुए अब सोशल मीडिया मार्केटिंग, ईमेल मार्केटिंग, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन, ऑनलाइन विज्ञापन और अन्य ऑनलाइन विपणन के तरीकों को शामिल कर लिया है। इन तरीकों से हर कंपनी अपने लक्षित ग्राहकों तक अपने उत्पाद या ब्रांड को सफलतापूर्वक पहुंचा रहीं हैं। डिजिटल मार्केटिंग के तरीकों से की जा रही इस मार्केटिंग से कंपनियों को न सिर्फ नए ग्राहक मिल रहे हैं बल्कि अपनी बिक्री बढ़ाने में भी सफलता मिल रही है। डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर में इसीलिए नौकरियां बढ़ती जा रहीं हैं। युवा डिजिटल मार्केटिंग स्किल सीखकर इस क्षेत्र में अपना शानदार करिअर बना रहे हैं। युवाओं के डिजिटल सेक्टर की ओर बढ़ते रुझान को देखते हुए देश की जानी मानी ऐडटेक ब्रांड सफलता डॉट कॉम ने Advanced Digital Marketing Course लांच किया है। जिसमें पंजीकरण कराकर आप भी डिजिटल मार्केटिंग टूल्स सीखकर इस सेक्टर में आकर्षक पैकेज वाली जॉब हासिल कर सकते हैं। सफलता डॉट कॉम ने अब तक 10 हजार से अधिक युवाओं को डिजिटली स्किल्ड किया है। जिनमें से हजारों युवा सफलता पूर्वक डिजिटल सेक्टर में बेहतर पैकेज वाली जॉब हासिल कर चुके हैं। 

विज्ञापन


ये भी सीखें 
मास्टर डिजिटल मार्केटिंग 
बेसिक डिजिटल मार्केटिंग 
डिजिटल मार्केटिंग ई बुक 

भारत में डिजिटल मार्केटिंग नौकरियां क्यों बढ़ रही हैं ?

भारत में डिजिटल मार्केटिंग नौकरियां बढ़ रही हैं क्योंकि व्यवसायों ने इंटरनेट पर अपने व्यवसाय का प्रचार करने का महत्व समझा है। इससे वे लाखों लोगों तक अपने उत्पादों या सेवाओं को पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा, भारत में डिजिटल मार्केटिंग नौकरियों की मांग बढ़ी है क्योंकि लोग ऑनलाइन खरीदारी और सेवाओं का उपयोग करने के लिए अधिक से अधिक इंटरनेट पर आधारित हो रहे हैं। इससे डिजिटल मार्केटिंग नौकरियों की मांग बढ़ी है। आजकल बढ़ती हुई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने भी इसकी मांग को बढ़ावा दिया है, जिससे और अधिक लोगों को सोशल मीडिया मार्केटिंग और एसईओ एजेंसियों की आवश्यकता होती है। इसलिए, भारत में डिजिटल मार्केटिंग नौकरियों की मांग निरंतर बढ़ रही है।

भारत में टॉप 8 डिजिटल मार्केटिंग नौकरियां

1.Digital Marketing Manager:-डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर एक कंपनी या व्यवसाय के लिए इंटरनेट और डिजिटल माध्यमों के जरिए विपणन कार्यों को संचालित करते हैं। इस नौकरी में इन्हें विभिन्न डिजिटल मार्केटिंग टूल का उपयोग करके अनुभवी रूप से डिजिटल विपणन कार्य को संचालित करना होता है। भारत में कंपनियां अनुभवी डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर को लाखों के पैकेज पर हायर करती हैं। वहीं 5-10 साल का अनुभव हो जाने पर सीनियर डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर का पैकेज बढ़कर 10 से 20 लाख रुपये सालाना तक हो जाता है।  
2. Social Media Marketing Manager:- इनका काम एक कंपनी या व्यवसाय के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से उनके विपणन और ब्रांडिंग कार्यों को संचालित करना है। इस नौकरी में इन्हें अनुभवी रूप से सोशल मीडिया टूल का उपयोग करके विभिन्न सोशल मीडिया चैनलों पर विपणन कार्यों को संचालित करना होता है। भारत में अनुभवी सोशल मीडिया मार्केटिंग मैनेजर को 7 से 18 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिलता है। 

विज्ञापन

3.SEO Specialist:- ये स्पेशलिस्ट कंपनी या व्यवसाय की वेबसाइट रैंकिंग को बढ़ाने के लिए विभिन्न एसईओ टेक्निक्स का उपयोग करते हैं। साथ ही वेबसाइट के बढ़ते ट्रैफिक, बेहतर खोज इंजन रैंकिंग और ट्रैफिक लाने की योजनाओं पर अपनी टीम के साथ काम करता है। एसईओ स्पेशलिस्ट वेबसाइट एनालिटिक्स और वेबसाइट प्रदर्शन के माध्यम से रैंकिंग के बारे में जानकारी संग्रह करता है और इस जानकारी का उपयोग करते हुए वेबसाइट के लिए उपयुक्त टारगेटेड कीवर्ड, बेहतर सामग्री, लिंक बिल्डिंग और अन्य एसईओ टेक्निक्स का उपयोग करता है। एसईओ स्पेशलिस्ट का वेतन उनकी क्षमता, अनुभव, शहर और कंपनी के आकार पर निर्भर करता है। भारत में एक शुरुआती स्तर पर एसईओ स्पेशलिस्ट का वेतन 3 लाख से 5 लाख रुपये सालाना होता है।
4.Digital Marketing Executive:- ये ऑनलाइन मार्केटिंग के साथ - साथ विभिन्न डिजिटल माध्यमों का उपयोग करके उत्पादों और सेवाओं को ग्राहकों तक पहुंचाते हैं और वेबसाइट ट्रैफिक बढ़ाने के लिए ऑनलाइन विपणन की नीतियों को लागू करते हैं। भारत में डिजिटल मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव का वेतन स्थान, कंपनी और उनके काम पर निर्भर करता है। शुरुआती स्तर पर एक डिजिटल मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव का पैकेज 2 से 4 लाख रुपये सालाना हो सकता है। 
5.Content Marketing Manager:- ये उत्पाद या सेवा के लिए नए कंटेंट तैयार करते करवाते हैं जिन्हें विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट किया जाता है जैसे ब्लॉग, सोशल मीडिया और वेबसाइट। भारत में कंटेंट मार्केटिंग मैनेजर का वेतन स्थान, कंपनी और उनके काम की विस्तृतता पर निर्भर करता है। शुरुआती स्तर पर कंटेंट मार्केटिंग मैनेजर को 3 से 6 लाख रुपये का सालाना पैकेज मिल सकता है। 
6.E-Mail Marketing Specialist:- ये ईमेल मार्केटिंग के माध्यम से उत्पादों या सेवाओं का प्रचार करते हैं। ईमेल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट नए ग्राहकों को खोजने, संपर्क बनाने, उन्हें उत्पाद या सेवा के बारे में सूचित करने और उन्हें ब्रांड और कंपनी के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करने में मददगार होते हैं। भारत में ईमेल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट का सालाना पैकेज शुरुआती दौर में 3 से 5 लाख रुपये हो सकता है। 
7.FB Marketing Specialist:- ये स्पेशलिस्ट फेसबुक प्लेटफॉर्म के माध्यम से उत्पादों या सेवाओं का प्रचार करते हैं। एफबी मार्केटिंग स्पेशलिस्ट नए ग्राहकों को खोजने, संपर्क बनाने, उन्हें उत्पाद या सेवा के बारे में सूचित करने और उन्हें ब्रांड और कंपनी के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करने में मदद करते हैं। भारत में एफबी मार्केटिंग स्पेशलिस्ट का सालाना पैकेज 3 से 5 लाख प्रति सालाना हो सकता है। 
8.Pay Per Click Specialist:- पीपीसी मैनेजर विज्ञापन या पेपर क्लिक के माध्यम से उत्पाद या सेवाओं के लिए ऑनलाइन मार्केटिंग करते हैं। यह एक ऐसी प्रक्रिया होती है जिसमें आप अपने विज्ञापन को अन्य वेबसाइटों पर प्रदर्शित करते हैं और जब इसपर कोई उपयोगकर्ता क्लिक करता है तब आपको वेबसाइट पर भुगतान करना होता है। इस फ़ील्ड में अनुभवी लोगों का वेतन 5 से 12 लाख रुपये सालाना तक हो सकता हैं। जबकि शुरुआती स्तर पर पेपर क्लिक मैनेजर को 3 से 5 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिलता है। 

एडवांस्ड कोर्स में क्या है खास 

  • 100% प्लेसमेंट असिस्टेंस 
  • 100 घंटे लाइव क्लासेज
  • 20 लर्निंग टूल्स 
  • 10 इंडस्ट्री बेस्ड मॉड्यूल्स 
  • 8 से अधिक लाइव प्रोजेक्ट्स और केस स्टडीज 
  • इंडस्ट्री एक्सपर्ट द्वारा मास्टर सेशन 

सफलता के साथ बनाएं अपना करिअर 

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी या डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक्स डिजाइनिंग जैसे फील्ड में करिअर बनाने की चाह रखने वाले युवा इनकी बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई टेक्निकल कोर्सेज के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सेज चलाए जा रहे हैं। इसलिए अगर आप भी प्राइवेट या सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम पर विजिट जरूर करें और अपनी पसंद के मुताबिक कोर्स में एडमिशन लीजिए। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें