फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Digital Marketing : 2024 की टॉप 10 नौकरियां जो दे सकती हैं सर्वाधिक सैलरी,जानें इनमें कैसे बना सकते हैं कॅरिअर

Mon, 18 Dec 2023 04:47 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

अधिकतर अभिभावक अपने बच्चे को उनकी सामर्थ्य में बेहतर शिक्षा देते हैं ताकि उनके बच्चे बड़े होकर एक बेहतर सैलरी वाली जॉब हासिल कर सकें। 21वीं सदी के तीसरे दशक में आखिर कौन सी 10 नौकरियां हैं जो आपके बच्चे का भविष्य संवार सकती हैं इसके बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बता रहे हैं। अगर आप भी टॉप 10 पैकेज वाली नौकरियों का हिस्सा बनना चाहते हैं तो सफलता के डिजिटल मार्केटिंग कोर्स की मदद से ऐसा सुनिश्चित कर सकते हैं। 
विज्ञापन
टॉप 10 हाइएस्ट पेइंग जॉब्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में अधिकतर अभिभावक अपने बच्चे को उनकी सामर्थ्य में बेहतर शिक्षा देते हैं ताकि उनके बच्चे बड़े होकर एक बेहतर सैलरी वाली जॉब हासिल कर सकें। 21वीं सदी के तीसरे दशक में आखिर कौन सी 10 नौकरियां हैं जो आपके बच्चे का भविष्य संवार सकती हैं इसके बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बता रहे हैं। अगर आप भी देश की टॉप 10 नौकरियों का हिस्सा बनना चाहते हैं तो सफलता के Digital Marketing Course की मदद कर सकते हैं। डिजिटल मार्केटिंग कोर्स के जरिए अब तक हजारों युवाओं ने देश की एमएनसी कंपनियों में नौकरी हासिल कर ली है। डिजिटल सेक्टर की प्रोडक्ट मैनेजर और मार्केटिंग मैनेजर जैसी प्रोफाइल भी टॉप 10 पैकेज वाली नौकरियों में शामिल हैं जिनमें आप अपना शानदार करिअर बना सकते हैं। 

विज्ञापन


ये भी सीखें 
मास्टर डिजिटल मार्केटिंग कोर्स
विज्ञापन

डिजिटल मार्केटिंग ई बुक 

देश की टॉप 10 सैलरी वाली जॉब 

  • फुल स्टॉक सॉफ्टवेयर डेवलपर : बहुत सारी सॉफ्टवेयर कंपनियां फुल स्टॉक डेवलपर का इस्तेमाल करती हैं क्योंकि पूरे विश्व में प्रतिदिन सॉफ्टवेयर बनाने का काम किया जा रहा है। इन सॉफ्टवेयर के बनते समय फुल स्टॉक डेवलपर ही सारा काम करते हैं। फुल स्टॉक डेवलपर का शुरूआती सैलरी तकरीबन 80 हजार रुपये प्रतिमाह होती है। 1 से 3 वर्ष का अनुभव हो जाने पर इनकी सैलरी 1.5 लाख से 2 लाख रुपये प्रतिमाह तक हो जाती है। 
  • डाटा साइंटिस्ट - डेटा साइंस विश्वभर में बहुत सारे फील्ड में इस्तेमाल की जाती है। हर कंपनी तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ने के लिए डेटा साइंस का इस्तेमाल कर रही है। एक सर्टीफाइड डेटा एक्सपर्ट को बिना किसी अनुभव के 4 से 6 लाख प्रति वर्ष का पैकेज मिल जाता है। डेटा साइंटिस्ट 5 वर्ष के अनुभव के बाद 10 से 12 लाख रुपये के पैकेज पर काम करते हैं।    
  • ब्लॉकचैन डेवलपर - पिछले वर्षों में ब्लॉक चैन टेक्नोलॉजी का देश में तेजी से विस्तार हुआ है। बिटक्वाइन जैसे बिजनेस में इसकी मदद ली जाती है। आने वाले वर्ष में ब्लॉक चैन डेवलपर्स की भारी डिमांड हो गई है। जिसके कारण ब्लॉक चैन डेवलपर प्रोफेसनल्स को 8 लाख रुपए सालाना पैकेज मिल जाता है। 
  • आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) इंजीनियर - मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसी चीजें जैसे ही मार्केट में आयीं हजारों लोग इस पर काम करने लगे। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का उद्देश्य है कि वह मानव मस्तिष्क की भांति ही एल्गोरिद्म विकसित करे। इसी कारण बहुत सारे कार्य अब आसान हो गए हैं। एआई इंजीनियर का शुरूआती जॉब पैकेज तकरीबन 8 लाख रुपये तक होता है जो अनुभव के साथ बढ़ता रहता है। 
  • कमर्शियल पायलट- जब बात देश में की हो सर्वाधिक सैलरी वाली नौकरियों की हो तो कमर्शियल पायलट को भला हम कैसे भूल सकते हैं। पायलट की औसत मासिक सैलरी 1 से 2 लाख रुपये होती है। 3-4 साल के अनुभव होने पर ये सैलरी 15 से लेकर 60 लाख रुपये तक कमाते हैं। यही वजह है कि आज भी देश में हर वर्ष हजारों युवा पायलट बनने की तैयारी करते हैं। 
  • इनवेस्टमेंट बैंकर - हर साल देश में लाखों लोग विभिन्न बैंकिंग तरीकों से वित्तीय निवेश करते हैं। इनवेस्टमेंट बैंकर ग्राहकों का पैसा बेहतर योजनाओं में निवेश कराता है। देश में इनवेस्टमेंट बैंकर 4 से 40 साल प्रति वर्ष कमा रहे हैं। इसीलिए इन्हें सर्वाधिक सैलरी वाली 10 नौकरियों में रखा गया है। 
  • प्रोडक्ट मैनेजर - देश में एफएमसीजी सेक्टर लगातार बढ़ रहा है। लाखों लोग प्रतिदिन पैक्ड फूड और ड्रिंक्स खरीद रहे हैं। इन कंपनियों को प्रोडक्ट को मार्केट में लाने से लेकर मैनेज करने तक प्रोडक्ट मैनेजर की जरूरत होती है। प्रोडक्ट मैनेजर ही प्रोडक्ट की डिजाइन, पैकेजिंग आदि तय करते हैं। लिंक्डइन के मुताबिक प्रोडक्ट मैनेजर का सालाना पैकेज तकरीबन 14 लाख रुपये है। 
  • चार्टर्ड अकाउंटेंट - बीते वर्षों में चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिग्री हासिल करने वाले युवाओं की संख्या में वृद्धि हुई है। युवाओं के इस क्षेत्र की ओर बढ़ते रुझान के कारण सीए आकर्षक नौकरियों में शामिल हो रहा है। इतना ही नहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट की अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में भी लगातार डिमांड बढ़ रही है। सीए का शुरूआती सैलरी पैकेज 6 लाख रुपये तक है। अनुभव बढ़ने के बाद सीए का सालाना पैकेज 30 लाख रुपये तक हो जाता है। 
  • मार्केटिंग मैनेजर - किसी भी कंपनी की लंबे समय तक सफलता उसके प्रबंधन पर निर्भर करती है। जिसके लिए कंपनी को मार्केटिंग मैनेजर्स की जरूरत होती है जो कंपनी में प्रबंधन के टास्क तय करते हैं क्योंकि आज के समय में किसी भी बिजनेस की मार्केटिंग एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आज के समय में मार्केटिंग मैनेजर का शुरूआती सालाना पैकेज 6 से 7 लाख रुपये है। वहीं अनुभव के बाद यह सालाना पैकेज 10 से 12 लाख रुपये तक हो जाता है।  
  • डॉक्टर-सर्जन-फिजीशियन्स - देश में चिकित्सीय पेशा हमेशा कमाई के मामले में अव्वल नौकरियों में शामिल रहा है। देश में डॉक्टर्स का औसत सालाना पैकेज 10 लाख रुपये है। वहीं देश के 25 प्रतिशत चिकित्सकों को 20 लाख रुपये सालाना पैकेज मिलता है। एक सामान्य फिजीशियन भी देश में 7 लाख रुपये सालाना कमा लेता है। 

और पढ़ें 

सफलता के साथ बनाएं अपना कॅरिअर

देश की जानी - मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं। तो फिर देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़ें और अपना शानदार करियर बनाएं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें