फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों पर लगी सख्ती, सुरक्षा के लिए प्रोटोकॉल बनाएगी सरकार

Mon, 11 Sep 2017 11:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब दिल्ली सरकार नया प्रोटोकॉल बनाने जा रही है। दिल्ली के सभी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को बढ़ावा देते हुए केजरीवाल सरकार ने प्रोटोकॉल तैयार करने का फैसला लिया है। सिर्फ इतना ही नहीं दिल्ली सरकार सभी स्कूलों के लिए नई गाइडलाइंस भी बनाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खूद इस बात की जानकारी दी है। शिक्षा विभाग ने भी नई गाइडलाइंस को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पढ़ेंः IIT कानपुर के छात्र ने जीता जेम्स डायसन अवॉर्ड

खबर है कि आज डिप्टी सीएम के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों की एक बड़ी बैठक हो सकती है। इसमें नई गाइडलाइंस को लेकर कई नई फैसले लिए जा सकते हैं। गुड़गांव के एक निजी स्कूल में बच्चे की हत्या और दिल्ली के स्कूल में बच्ची से रेप के मामले ने देश की राजधानी के शिक्षा विभाग के पूरे सिस्टम को हिला कर रख दिया है। जिन नए नियमों पर इस बैठक में चर्चा हो सकती है उनमें सुरक्षा को अहमियत, स्कूलों में काउंसलर रखना जरूरी, स्कूल में आने वाले बाहरी लोगों पर पूरी निगरानी और जानकारी,  स्कूल में जरूर हों महिला टीचर और स्टाफ जैसे मुद्दे शामिल होंगे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें