CUET PG 2026: नोट करें सभी जरूरी तिथियां
- आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार सीयूईटी पीजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी। ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2026 रात 11:50 बजे तक है।
- इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार का मौका दिया जाएगा। करेक्शन विंडो 23 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक (रात 11:50 बजे तक) खुली रहेगी।
परीक्षा मार्च 2026 में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी और देश के 292 शहरों के अलावा 16 अंतरराष्ट्रीय केंद्रों पर भी आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 157 विषय शामिल होंगे। प्रत्येक उम्मीदवार को अधिकतम तीन पेपर देने होंगे और हर पेपर की अवधि 90 मिनट होगी।
योग्यता (Eligibility Criteria)
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor’s) डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा जो छात्र फिलहाल अपने अंडरग्रेजुएट कोर्स के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, काउंसलिंग के समय उन्हें सभी पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे। इनमें पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक विवरण और प्रमाण पत्र शामिल हैं। आरक्षित वर्ग से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित श्रेणी का प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा।
CUET PG 2026: आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाएं।
- नया पंजीकरण कर लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं।
- लॉगिन करके व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
- फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद कोई नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।