फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 रुपये में दीजिए और जेईई मेन की कैलकुलेशन-ओएमआर शीट की कॉपी लीजिए

Sat, 05 May 2018 08:32 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के जेईई मेन 2018 में शामिल होने वाले छात्र अब अपनी कैलकुलेशन शीट और ओएमआर की फोटोकॉपी भी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए छात्र को 500 रुपये के डिमांड ड्राफ्ट के साथ आवेदन करना होगा। आवेदन में रोल नंबर, नाम और पता देना होगा। 
विज्ञापन


डिमांड ड्राफ्ट एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जैब के नाम पर बनवाना होगा। आवेदन को छात्र स्पीड पोस्ट या व्यक्तिगत माध्यम से सीबीएसई केे दिल्ली स्थित मुख्य कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

जिन छात्रों ने पूर्व में आरटीआई में माध्यम से ओएमआर और कैलकुलेशन शीट मांगी हैं, उन्हें फिर से नए तरीके से आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कोई दूसरा नहीं कर सकता आवेदन

सीबीएसई ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि ओएमआर ओर कैलकुलेशन शीट केवल छात्र के आवेदन पर ही दिए जाएंगे। पिछली बार बोर्ड को कई शिकायत आई थी कि स्कूल व कोचिंग संस्थान खुद से शीट मंगवाकर उसकी मार्केटिंग कर रहे हैं। अधूरी जानकारी देने वाले अभ्यर्थियों को भी शीट उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।

एडवांस के छात्र हुए परेशान, वेबसाइट स्लो
जेईई मेन उत्तीर्ण करने वाले छात्र जेईई एडवांस में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं लेकिन दो दिनों में ही वेबसाइट ध्वस्त हो गई। इससे बड़ी संख्या में छात्र परेशान हैं। जेईई एडवांस के चेयरमैन प्रो. शलभ ने बताया कि लोड ज्यादा होने से वेबसाइट स्लो हुई है।

आवेदकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। लोड धीरे-धीरे कम हो जाएगा और सभी छात्र आवेदन कर पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें