फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख सरकारी नौकरियां ला रही सरकार, जानिए कहां है आपके लिए मौका

Thu, 28 Sep 2017 12:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने बेरोजगारी से निपटने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में खाली पड़े पदों को भरने का निर्णय लिया है जिसमें 244 सार्वजनिक क्षेत्र के साथ-साथ भारतीय रेलवे में खाली पड़े 2 लाख से अधिक पद शामिल हैं।
विज्ञापन


लेबर मिनिस्ट्री द्वारा शुरू किए गए इस कदम से बेरोजगारी में वृद्धि की आलोचना झेल रही सरकार को राहत मिलने की उम्मीद है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक मंत्रालय सभी केंद्रीय सरकारी विभागों और संगठनों में खाली पदों का आंकलन करेगा और एक तय समय सीमा के भीतर इन पदों को भरने की योजना पर काम किया जाएगा।

पढ़ें- इनके पढ़ाए बन चुके हैं RBI के गवर्नर, आज ऐसे गुजार रहे जिंदगी...
Trending Videos

20 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद

- फोटो : amar ujala
यह अनुमान लगाया गया है कि 6 लाख से अधिक खाली पद केंद्रीय मंत्रालय में हैं और अगर सरकार की ये योजना सफल होती है तो इसे राज्य स्तर पर भी दोहराया जाएगा, जिससे 20 लाख लोगों को रोजगार मिल सकता है।

श्रम मंत्रालय ने सभी मंत्रालयों को अपने-अपने विभागों में खाली पड़े पदों की सूची साझा करने को कहा है। जिसके बाद इस साल बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जा सकता है।

 
विज्ञापन

वित्त वर्ष 2012 से 2016 के बीच 36 लाख 50 हजार नए रोजगार पैदा किए गए

सरकार पर  हर महीने करीब 10 लाख लोगों को रोजगार के अवसर पैदा करने का दबाव है। एक अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2012 से 2016 में भारत ने सालाना 36 लाख 50 हजार नए रोजगार पैदा किए।

श्रम मंत्रालय पहली बार इस क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सरकार ने रोजगार सृजन के लिए पहला बड़ा कदम उठाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें