केंद्र सरकार देश के 3 महत्वपूर्ण संस्थानों फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII), सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) और दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी सहित 679 स्वशासी शिक्षण संस्थानों की स्वात्तया को लेकर नई योजना पर काम कर रही है। इसके पहले चरण में सरकार भारतीय जनसंचार संस्थान यानि IIMC को जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) या जामिया मिलिया इस्लामिया से संबद्ध करने की तैयारी कर चुकी है।
सरकार के अनुसार जो स्वशासी शिक्षण संस्थान सोसाइटीज रेजिस्ट्रेशन एक्ट के अंतर्गत आते हैं उनकी परफॉरमेंस को और बेहतर बनाने के लिए या तो उनका निगमीकरण किया जाएगा या फिर उनका किसी बड़ी यूनिवर्सिटी के साथ विलय कर दिया जाएगा। ऐसा करने से उस शिक्षण संस्थान की शिक्षा प्रणाली में काफी सुधार होगा।