फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: 13 फरवरी को सीबीएसई का लाइव वेबकास्ट, नई गाइडलाइंस और ऑन-स्क्रीन मार्किंग पर होगी बात; यहां देख सकेंगे

Wed, 11 Feb 2026 07:13 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Live Webcast on Board Exam 2026: सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी को लेकर 13 फरवरी को लाइव वेबकास्ट आयोजित करने का फैसला किया है। इसमें नई गाइडलाइंस, ऑन-स्क्रीन मार्किंग और एग्जाम प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। सभी स्कूलों, शिक्षकों और परीक्षा स्टाफ के लिए इसमें शामिल होना जरूरी रहेगा।
 
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE - फोटो : X(@cbseindia29)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर बोर्ड ने सभी स्कूलों के लिए एक जरूरी लाइव वेबकास्ट आयोजित करने का फैसला किया है। यह वेबकास्ट परीक्षा की नई व्यवस्था, गाइडलाइंस और मूल्यांकन प्रक्रिया को समझाने के लिए किया जाएगा। बोर्ड (CBSE) ने सभी संबद्ध स्कूलों को इस कार्यक्रम में शामिल होना अनिवार्य बताया है।

विज्ञापन
Trending Videos

कब से शुरू होंगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं?

सीबीएसई के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 10 अप्रैल 2026 तक चलेंगी। इस बार भारत और विदेश के 26 देशों में स्थित 31 हजार से ज्यादा स्कूलों के करीब 46 लाख छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षाएं देश-विदेश के 8074 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें: सीबीएसई सीधा कोटा भर्ती टियर-1 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी; जानें डाउनलोड करने का तरीका
 

इस साल क्या हैं नए बदलाव

बोर्ड हर साल परीक्षा प्रक्रिया में नए कदम उठाता है। साल 2026 के लिए तीन बड़े बदलाव किए गए हैं:
 
  • कक्षा 10 के लिए दो बोर्ड परीक्षा का विकल्प
  • कक्षा 12 की कॉपियों का ऑन-स्क्रीन मूल्यांकन
  • कक्षा 10 में साइंस और सोशल स्टडीज के प्रश्नपत्रों का नया विभाजन

इतनी बड़ी संख्या में परीक्षा कराने के लिए बोर्ड ने नई नीतियों और नियमों की जानकारी सभी शिक्षकों और स्टाफ तक पहुंचाना जरूरी बताया है।

यह भी पढ़ें: सही उत्तर लिखने पर भी नहीं मिलेंगे अंक, बोर्ड परीक्षा में ये एक गलती पड़ सकती है भारी!
 

लाइव वेबकास्ट कब और कैसे होगा?

सीबीएसई का लाइव वेबकास्ट 13 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से शुरू होगा और लगभग 2 घंटे चलेगा। यह कार्यक्रम यूट्यूब चैनल पर लाइव दिखाया जाएगा। स्कूल सीधे दिए गए लिंक से या यूट्यूब पर BoardExams@CBSE सर्च करके वेबकास्ट देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: क्या है CBSE का ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम? 2026 से इसी माध्यम से चेक होंगी 12वीं की बोर्ड परीक्षा की कॉपियां
 

स्कूलों और शिक्षकों के लिए जरूरी निर्देश

बोर्ड ने स्कूलों को कुछ खास निर्देश दिए हैं:
  • वेबकास्ट देखने के लिए स्क्रीन, साउंड सिस्टम और इंटरनेट की व्यवस्था करना जरूरी होगा।
  • सभी स्कूलों में प्रिंसिपल की निगरानी में लाइव स्ट्रीम दिखाना अनिवार्य रहेगा।
  • कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाने वाले शिक्षक और परीक्षा कार्य से जुड़े स्टाफ को यह वेबकास्ट देखना होगा और जरूरी निर्देश नोट करने होंगे।
  • अगर किसी को सवाल पूछना है, तो वे info.cbseexam@cbseshiksha.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
  • वेबकास्ट के बाद भी इसी ईमेल पर प्रश्न भेजे जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें: सीबीएसई डीआरक्यू टियर-1 परीक्षा की उत्तर कुंजी को चुनौती कैसे दें? जानें कितना है आपत्ति शुल्क
 

ASAR ऐप पर क्या करना होगा

हर स्कूल को ASAR ऐप पर कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी अपलोड करनी होगी। इसमें शामिल हैं:
  • प्रतिभागियों की जियोटैग्ड फोटो
  • कार्यक्रम में शामिल लोगों की कुल संख्या

आधिकारिक नोटिस पीडीएफ देखें...
विज्ञापन

वेबकास्ट की शुरुआत कौन करेगा?

यह लाइव कार्यक्रम सीबीएसई चेयरपर्सन राहुल सिंह (IAS) के मुख्य संबोधन से शुरू होगा। बोर्ड का कहना है कि यह वेबकास्ट आने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को बेहतर बनाने में मदद करेगा, इसलिए सभी स्कूलों को तय समय पर जुड़ना जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें