फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAT 2017: आज आवेदन का आखिरी दिन, 5 बजे तक करें अप्लाई

Mon, 25 Sep 2017 10:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
IIM (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट) में एडमिशन के लिए CAT 2017 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 21 सितंबर से बढ़ाकर 25 सितंबर कर दी गई थी। इसके मुताबिक आज CAT 2017 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख है। आज शाम 5 बजे तक छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन


आपको बता दें कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 9 अगस्त 2017 से शुरू हुई थी। ये परीक्षा 26 नवंबर 2017 को आयोजित की जाएगी। रजिस्‍ट्रेशन के लिए जनरल कैटेगरी के केंडिडेट्स को 1800 रुपए तो वहीं रिर्जव कैटेगरी को 900 रुपए देने होंगे। परीक्षा 140 सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 18 अक्‍टूबर को जारी किए जाएंगे।

पढ़ेंः Bihar TET 2017: रिजल्‍ट जारी, 35 हजार कैंडिडेट्स हुए फेल

ऐसे करें अप्‍लाई- ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर लॉगइन करें। CAT 2017 application forms के नोटिफिकेशन को क्लिक करें। डिटेल्‍स भरें और आवेदन करें। आवेदन की एक कॉपी सुरक्षित रख लें
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें