फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी खत्म कर सकती है लिखित परीक्षा, खराब हैंडराइटिंग है वजह

Mon, 11 Sep 2017 11:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी 800 साल से ज्यादा पुरानी लिखित परीक्षा की परंपरा को खत्म करने पर विचार कर रही है। छात्रों की खराब हैंडराइटिंग को देखते हुए यूनिवर्सिटी लैपटॉप या आईपैड पर परीक्षा के पक्ष में हैं।
विज्ञापन


कैंब्रिज यूनिवर्सिटी ने अपनी डिजिटल शिक्षा रणनीति के तहत अब इस मुद्दे पर परामर्श शुरू किया है। इस साल की शुरुआत में एक टाइपिंग परीक्षा योजना की पहल की गई थी।

कैंब्रिज के इतिहास विभाग की प्रोफेसर डॉ. सारा पीयरसल ने कहा है कि मौजूदा छात्रों की पीढ़ी के बीच लिखावट एक ‘लुप्त कला’ बनती जा रही है। उन्होंने बताया, पहले छात्र एक दिन में नियमित रूप से कुछ घंटे हाथ से लिखते हुए बिताते थे लेकिन अब वे परीक्षा को छोड़कर कुछ भी हाथ से नहीं लिखते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- खाली सीटों को भरने के लिए AICTE इंजीनियरिंग कॉलेजों को करेगा मर्ज

लैपटॉप पर बढ़ती निर्भरता की वजह से छात्रों की लिखावट में गिरावट आई है। लैक्चर के नोट्स लेने के लिए छात्रों के बीच लैपटॉप का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है और ऐसे में इस कदम के साथ ही 800 साल से ज्यादा पुरानी हाथ से पेपर लिखने की परंपरा खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें