फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कब होगी बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा, बदल गए हैं नियम

Mon, 16 Oct 2017 11:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अगले साल यानि 2018 में होने वाली इंटर परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। परीक्षा अगले साल फरवरी माह में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


बोर्ड के अध्‍यक्ष आनंद किशोर ने इसकी जानकारी दी। परीक्षा का आयोजन 06 फरवरी 2018 से 16 फरवरी 2018 के बीच किया जायेगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.45 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक चलेगी। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 1.45 बजे से 5.00 बजे के बीच होगी। 
विज्ञापन


पढ़ें- SSC जूनियर ट्रांसलेटर पेपर 2 का रिजल्ट आज, ऐसे करें चेक

इस बार प्रैक्टिकल परीक्षा में थोड़ा बदलाव किया गया है। इस बार ये परीक्षा वार्षिक परीक्षा से पहले ली जायेगी। यह 11 से 25 जनवरी के बीच होगी। बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए वर्ष 2018 की परीक्षा से ही प्रैक्टिकल परीक्षा में होम सेंटर को समाप्‍त करने का निर्णय लिया गया है। इसका चयन जिलाधिकारी द्वारा किया जायेगा तथा प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए बाहरी लोग सेंटर चयनित सेंटर से होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें