Assam Board HSLC (class 10th) result 2017 : असम बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (SEBA) ने हाई स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट (HSLC) यानि 10वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। छात्र बोर्ड की ऑफिशियिल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आप हमारे अमर उजाला के वेबसाइट पर जाकर भी रिजल्ट देख सकते हैं। आपको बता दें कि इस साल करीब 3.91 लाख छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी है।
छात्र ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट-
बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करें
रिजल्ट के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
आपका रिजल्ट आपके सामने होगा
बोर्ड की वेबसाइट का पताः resultsassam.nic.in